*डाक विभाग मात्र 399 रूपये के खर्च में लाया 10 लाख की बीमा पॉलिसी*


 जन जागृति संगम न्यूज 



भारतीय डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने 399 रूपये सालाना कीमत पर बीमा पॉलिसी जारी की है। पॉलिसी में दुर्घटना में मृत्यु क्लेम से लेकर अस्पताल में इलाज तक के लिए तुरंत राशि मुहैया करने, बच्चों की पढाई के लिए अलग से राशि देने का बंदोबस्त भी है । 
 इस बीमा पॉलिसी में दुर्घटना मृत्यु, स्थाई विकलांगता, आंशिक विकलांगता होने अथवा घटना में अंग भंग होने या लकवा होने की स्थिति में 10 लाख रूपये तक का क्लेम प्रदान किया जायेगा। दुर्घटना का शिकार होने पर अस्पताल में भर्ती बीमाधारक को आईपीडी इलाज के खर्च के लिए 60 हजार रूपये और मरहम पट्टी की जाने अथवा ओपीडी में इलाज की स्थिति में 30 हजार रूपये की राशि मुहैया कराई जाएगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में 60 हजार रूपये के अतिरिक्त 10 दिनों तक 1 हजार रूपये भी प्रतिदिन दिये जायेंगे। यदि बीमाधारक का परिवार अन्य शहर में रहता है तो उसके आने के लिए अधिकतम रूपये 25 हजार तक का परिवहन खर्चा भी दिया जायेगा और यदि दुर्भाग्य से बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है तो पॉलिसी के तहत रूपये पांच हजार अंतिम क्रियाकर्म के लिए दिए जाने का प्रावधान भी रखा है। इसके साथ ही बीमाधारक की मृत्यु होने पर बीमा राशि 10 लाख रुपयों के अतिरिक्त बच्चों की पढाई के लिए 1 लाख रूपये अलग से देने का प्रावधान है। इस योजना को लेकर भारतीय डाक विभाग द्वारा जगह-जगह डाकघरों में मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में मंदसौर एवं नीमच जिले के आमजन अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी डाकघर में सम्पर्क कर अपना स्वयं का और अपने परिवार जन का  बीमा करवाने का फायदा उठाये ।

और पोस्ट देखने के लिए और जन जागृति संगम से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*