ट्रेलर ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी जोरदार टक्कर कई मजदूर घायल*

जन जागृति संगम न्यूज़

*नीमच*

 *डॉ.बबलू चौधरी*

आज सुबह मजदूरी करने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर नयागांव गौशाला के सामने सड़क पार कर रहा था जिसको ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी
जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर झाबुआ जिले के गांव छायन के निवासी हैं और मजदूरी के लिए वे लोग नया गांव में ही रह रहे हैं, रोज की तरह आज भी मंगलवार को करीब 15 से अधिक मजदूर मजदूरी के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहे थे।
तभी नयागांव फोर लाइन पर सड़क पार करने के दौरान ट्रक चालक द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गई जिससे ट्रैक्टर में सवार सीता बाई पति मनु कटारा, केशव बाई पति सुरेश कटारा, चंपा बाई पति विष्णु डोडिया, विष्णु बाई पति नरसिंह डोडिया, अमर सिंह पिता नामजी अमिलिया, सुमित पिता प्रकाश मुनिया, कैलाश पिता बाबू पुनिया, धीरज पिता नरसिंह डोडिया, कन्ना बाई पति अमर सिंह आमलिया घायल हुए हैं जिनका नीमच जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
वहीं ललिता बाई पति मुकेश मेडा और हाथ बाई पिता अमर सिंह आमलिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नीमच में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक एक बालक को और रेफर करने की जानकारी भी सामने आई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां