*मंदसौर की मिडिया ने पत्रकारिता का आदर्श स्वरूप प्रस्तुत किया है, नेशनल मीडिया फाउंडेशन द्वारा दीपावली मिलन का आयोजन किया*


 *जनजागृति संगम न्यूज़*
 *जगदीश राठौर*


मंदसौर। पत्रकारिता के क्षेत्र में मंदसौर की मीडिया ने पूरे देश और प्रदेश में एक मिसाल कायम की है स्वस्थ एवं आदर्श पत्रकारिता की परंपरा को यहां के पत्रकारों ने सदैव आगे बढ़ाया है, यही कारण है कि मंदसौर के समाचार पत्र पाठको का भरोसा है। वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेंद्र अग्रवाल ने तो इस क्षेत्र की पत्रकारिता को सामाजिक सरोकारों के साथ भी जोड़ा और विभिन्न रचनात्मक एवं सेवा के प्रकल्प किए है, जो सराहनीय है।


 इस आशय के विचार नेशनल मीडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं फाउंडेशन के प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल के जन्मोत्सव समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने व्यक्त किए। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मप्र शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, सांसद सुधीर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी गुर्जर, हुडको के डायरेक्टर बंशीलाल गुर्जर, श्री खाटू श्याम मंदिर  समिति के अध्यक्ष खाटू श्याम मंदिर के अध्यक्ष शिवकरण प्रधान, किन्नर गुरु अनीता दीदी,  वैश्य महासम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री जगदीश अग्रवाल , जिलाध्यक्ष जगदीशचंद्र चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार मोहन रामचंदानी, मंदसौर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, समाजसेवी नाहरू भाई, मातुश्री लीलादेवी अग्रवाल, मीडिया फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष नीलेश शुक्ला मंचस्थ थे। 


समारोह की अध्यक्षता नेशनल मीडिया फाउंडेशन के प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने की I मध्य प्रदेश शासन के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, मंदसौर के वरिष्ठ विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार भाजपा  जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने दूरभाष के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी। 
समारोह को सम्बोधित करते हुए  प्रदेश के पर्यावरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि मंदसौर क्षेत्र में पत्रकारिता की  आदर्श परंपरा रही है और इसे आगे बढ़ाने में नरेंद्र अग्रवाल का सक्रिय योगदान रहा है। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक स्वरूप को मीडिया ने बहुत ही कुशलता के साथ निखारा है और हर गतिविधि को सकारात्मक रूप से प्रस्तुत किया है भाई श्री नरेंद्र अग्रवाल ने पत्रकारिता के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय व सराहनीय कार्य किया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी गुर्जर ने कहा कि मंदसौर नगर के विकास में पत्रकारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है नरेंद्र अग्रवाल ने मिडिया के माध्यम से सेवा का भी प्रतिमान स्थापित किया है।  समारोह में मंचस्थ सभी वक्ताओं ने दीपावली मिलन एवं श्री अग्रवाल के जन्मोत्सव पर बधाई व शुभकामनाएं व्यक्त की। 
इसअवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी बिहारी सिंह,  एसडीओपी नरेन्द्र सिंह सोलंकी, तहसीलदार मुकेश सोनी ,शहर कोतवाली टीआई अमित सोनी, वाय डी नगर टीआई जितेंद्र पाठक, भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल समेत नगर के गणमान्य जन,वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
आरंभ में अतिथियों ने मां लक्ष्मीजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सर्वश्री लोकेश पालीवाल, संजय वर्मा , दिलीप  सेठिया,संतोष गोयल प्रीतेश सिंह राव आदि ने किया स्वागत उद्बोधन मीडिया फाउंडेशन जिलाध्यक्ष नीलेश शुक्ला ने दिया कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर नागदा ने किया तथा आभार लोकेश पालीवाल ने माना।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई