*राजस्थान के नागौर में 8 करोड़ का मायरा भाई ने बहन को दी 100 बीघा जमीन, 1 किलो सोना और 14 किलो चांदी*

*जन जागृति संगम न्यूज़*


नागौर जिले में एक बार फिर मायरा चर्चा का विषय बन गया है. नागौर के ढींगसरा गांव में मेहरिया परिवार ने ऐतिहासिक मायरा भरा है. यह मायरा 8 करोड़ 1 लाख रुपए का भरा गया है. बता दें कि इस मायरे की चर्चा पिछले 10 दिनों से नागौर में चल रही थी और आखिर कार रविवार को नागौर के ढींगसरा गांव में मायरे का इतिहास रच दिया गया. इस मायरे में सैकड़ों की संख्या में भाई अर्जुन राम मेहरिया और भागीरथ मोहरिया गाड़ियों के साथ मायरा भरने पहुंचे करीब दो किलोमीटर तक गाड़ियों का काफिला चलता रहा. इसमें सैकड़ों कारें, ट्रैक्टर, ऊंट गाड़ी और बैल गाड़ी के साथ भाई अपनी बहन के यहां मायरा भरने पहुंचे.
 *दो करोड़ 21 लाख नकद :* आपको बता दें कि मायरे में दो करोड़ 21 लाख रुपए नकद रखे गए. इसके अलावा 1 किलो 105 ग्राम सोना, 14 किलो चांदी थाल में रखी गई, जिसकी कीमत करीब 8 लाख 80 हजार रुपए है. मायरे में गेहूं से भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी रखी गई.
*भाई ने बहन को दी 100 बीघा जमीन* 
महरिया परिवार के इस मायरे की चर्चा इसलिए भी खास हो गई, क्योंकि भाई ने बहन के लिए 4 करोड़ 42 लाख रुपए की 100 बीघा जमीन भी मायरे में दी है. गुढ़ा भगवानदास गांव में 50 लाख रुपए कीमत की 1 बीघा जमीन भी मायरे में बहन को भाई ने दी है.
*हजारों लोग पहुंचे मायरे में * 
मायरे में हजारों लोगों की उपस्थिति में भाई ने बहन के यहां 8 करोड़ 1 लाख का मायरा भरा और हजारों लोग इसके साक्षी बने है. इस मायरे ने इतिहास बना दिया. फिलहाल, नागौर जिले में अब तक का यह सबसे बड़ा मायरा भरा गया है. ढींगसरा में जो मायरा भरा गया है वह इसलिए अनोखा हो गया है, क्योंकि इस मायरे में भाई ने अपनी बहन की हर जरूरत को पूरा कर दिया है. भाई ने बहन को जमीन, ट्रैक्टर-टॉली, स्कूटी सहित कई वाहन दिए और करोड़ों के सोने-चांदी के आभूषण दिए हैं.
 *मायरा बनता जा रहा है ट्रेंड :*
आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही नागौर के डेह तहसील के बुरडी गांव में भी 3 करोड़ का मायरा भरा गया था, लेकिन अब ढींगसरा गांव का मायरा सब रिकॉड तोड़ चुका है. अब यह कहना सही होगा कि राजस्थान के नागौर जिले में मायरा अब ट्रेंडिंग में आने लगा है, क्योंकि पिछले एक साल में 10 से ज्यादा मायरे नागौर जिले में सोशल मीडिया पर छाए रहे थे.

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम"  ऐप पर जुड़े 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*