*राष्ट्रीय अधिवेशन में जैन मिलन महिला मुरैना को मिले सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार*

*जन जागृति संगम न्यूज़*
सरिता जैन मुरैना 


मुरैना--जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन  सिद्धक्षेत्र सोनागिर स्थित विशाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जैन मिलन की श्रेष्ठ शाखाओं को सम्मानित किया गया, सम्मानित शाखाओ में जैन मिलन मुरैना की शाखा भी शामिल रही,


इस सम्मेलन में शाखाओं के करीब 900 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 


क्षेत्रीय चेयरमैन वीरांगना सरिता जैन ने बताया की इस अधिवेशन समारोह के मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप मे जैन मिलन के राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष विजय जैन गुना, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र टोंग्या एडवोकेट ग्वालियर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन मेरठ, चेयरमेन फाउडेशन नरेशचंद्र जैन सोनीपत, उपाध्यक्ष बालचंद्र जैन, खरौआ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र जैन दिल्ली, महिला चेयरपर्सन शीला टोग्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश जैन बंटी, क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन, मंच पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। 


जैन मिलन मुरैना की अध्यक्ष बबिता जैन एवं सरिता जैन ने बताया कि सोनागिर पहाड़ी पर क्षेत्रीय क्रमांक 2 में निर्मित विश्रांति स्थल का शुभारंभ भी अतिथियों ने किया आयोजन में जैन मिलन मुरैना की शाखा को उत्कृष्ट कार्यो के लिए सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष,श्रेष्ठ शाखा, के रूप में सम्मानित किया गया इस अवसर पर जैन मिलन महिला मुरैना द्वारा आयोजित कार्यक्रम हरियाली तीज, संस्कार शिविर, स्वास्थ्य, सेवा स्वागत समिति सम्मान सहित स्क्रैपबुक पर विशिष्ट अवार्ड प्रदान किया गया जिसके लिए चेयरमैन वीरांगना श्रीमती सरिता जैन, अध्यक्ष बबिता जैन, सचिव राखी जैन, कोषाध्यक्ष शीतल जैन, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य रजनी जैन, रेखा जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम"  ऐप पर जुड़े 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां