*जन जागृति संगम न्यूज़* *👉नीमच/तीन वर्षो से थाना जीरन के दो चोरी के मामले और जावद के 01 मामले मे फरार 5000 का ईनामी आरोपी दिलीप बाछडा ग्राम कडी से गिरफ्तार, चांदी का करौंदा और नगदी जब्त* *👉इन्दौर /BJP नेता गोलू शुक्ला के आफिस में ब्लास्ट , 4 कर्मचारी घायल* देखें दोनो खबरे👇


ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇



*नीमच/तीन वर्षो से थाना जीरन के दो चोरी के मामले और जावद के 01 मामले मे फरार 5000 का ईनामी आरोपी दिलीप बाछडा ग्राम कडी से गिरफ्तार, चांदी का करौंदा और नगदी जब्त*

नीमच - श्रीमान पुलिस अधीक्षक नीमच श्रीमान अमित तोलानी द्वारा सभी थाना प्रभारियो को लंबित अपराध , शिकायतो का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्दैश सभी थाना प्रभारियो को दिये है। जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश , नगर पुलिस अधीक्षक श्री फूल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जीरन द्वारा दो चोरी के प्रकरणो मे पिछले तीन वर्षो से फरार 5000 रुपये के ईनामी आरोपी दिलीप बाछडा को गिरफ्तार करने मे सफतला मिली है। थाना जीरन के दो अपराधो मे फरार आरोपी दिलीप पिता हिरालाल बाछडा उम्र 32 वर्ष नि ग्राम कडी थाना कुकडेश्वर जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी पर अपराध क्रमांक 314/2021 और 224/2022 धारा 457/380 भादवि का दर्ज होकर विगत तीन वर्ष से फरार चल रहा था। जिसको दिनांक 29.05.2023 को उसके गांव कडी से उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने साथी भंवर लाल उर्फ गुड्डु बंजारा जाति बंजारा उम्र 40 वर्ष नि खेडी मगरा थाना रठाजना 2 मुकेश पिता राजू बंजारा उम्र 27 वर्ष नि गांव लक्ष्मीपुरा थाना जीरन 3 प्रकाश बंजारा नि तलाउ आदि के साथ मे कस्बा जीरन और गांव पालसोडा मे ताला तोडकरके सोने चांदी और नगदी की चोरी किया था। । उक्त आरोपी थाना जावद के अपराध क्रमांक 378/22 धारा 457/38 भादवि मे भी फरार चल रहा है। आरोपी से चांदी का कंदौरा 200 ग्राम कीमती 14.000 रुपये और एक हजार रुपये नगदी जब्त किया जाकर उसका न्यायालय मे पेश किया जा रहा है। जिसका पुलिस रिमांड प्राप्त कर चोरी के मामले मे और पुछताछ की जावेगी ।

महत्वपुर्ण योगदानः- उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने मे उनि श्री रमेश चंद खंडेलवाल, सउनि श्री रामपाल सिंह , प्रआर लक्ष्मीनारायण शर्मा , आर गोपाल पाटीदार , आर धर्मेन्द्र सिंह , आर विवेक धनगर आर दशरथ जाटव , आर गिरधारी काटकर का महत्वपुर्ण योगदान रहा।
_________

*इन्दौर /BJP नेता गोलू शुक्ला के आफिस में ब्लास्ट , 4 कर्मचारी घायल*


इंदौर भाजपा नेता और आईडीए के उपध्याक्ष गोलू शुक्ला के दफ्तर में ब्लास्ट हो गया। विस्फोट से कारण गोलू शुक्ला के मरीमाता स्थित दफ्तर में भारी नुकसान हुआ। घटना आज सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। विस्फोट इतना भयानक था कि शुक्ला के दफ्तर में लगे सभी कांच और अन्य सामान टूट-फूट गए जिससे कांच के टुकड़े कई मीटर तक उड़े। इस हादसे में शुक्ला के दफ्तर में काम करने वाले 4 लोगों को चोंटे आई है। इसमें एक कर्मचारी को गंभीर चोंट बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मरीमाता चौराहे के पास ही निजी टेलीकॉम कम्पनी (Telecom Company) की अंडरग्राउंड एक लाइन डाली जा रही थी। जिसके चलते खुदाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान नीचे गुजर रही गैस पाइप लाइन में इस खुदाई से नुकसान पहुंचा, जिसके चलते गैस का रिसाव होने लगा। गैस के इस रिसाव से ही एक तेज विस्फोटक हुआ और देखते ही देखते शुक्ला का ऑफिस मलबे के ढेर में बदल गया। समय रहते दफ्तर में आग पर काबू पा लिया गया था।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*

*🏭 व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने लिया डेनिम कपड़ा निर्माण का प्रत्यक्ष अनुभव*

*गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती देता&5 सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़*

🔥*कानून का शिकंजा* 🔥ड्रग_फैक्ट्री के सरगना कुख्यात तस्कर दिलावर खान पर 3 और FIR दर्ज: पुलिस ने लगाया पीडितों के लिए शिविर तो निकलकर आए पीडित* *जमीनों के इतने दस्तावेज मिले कि तीन बोरे भर गए*

*फौजी के सेवानिवृत होने नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत*

*प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है* *ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ*

🚨🚨 *नाबालिग पुत्री के साथ कु-कृत्य करने वाला आरोपी सुवासरा पुलिस की गिरफ्त मे*🚨🚨🚨🚨🚨🚨

🔥पक्षपात नहीं तो क्या🔥 कुएं में कूद कर जान बचाने वाले परिवार को मिला सम्मान🔥🔥 पर उसका क्या🔥।

*देवरी खवासा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न*

*ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह (भील धर्मशाला) पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया*