राजस्थान चुनाव मे चर्चित फलौदी सट्टा बाजार सटीक आंकलन कितना सही, क्या बाद हो जाऐगा सट्टा बाजार देखें पुरी पोस्ट

जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334

Phalodi satta bazar: राजस्थान चुनाव (Rajasthan election 2023) खत्म होते ही अब इंतजार की घड़ी नजदीक आ चुकी है. प्रदेश के राजनीतिक हालात गरमाने के साथ ही लोगों की निगाहें फलोदी सट्टा बाजार के दावों पर भी हैं. इसकी बड़ी वजह यह है कि फलोदी सट्टा बाजार (phalodi satta bazar) का आंकलन हमेशा सटीक रहा है. क्योंकि राजस्थान चुनाव से पहले भी कर्नाटक, गुजरात और हिमाचल में फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान सही साबित हुआ था. लेकिन अब यह बाजार बंद होने जा रहा है. इसका खुलासा खुद सटोरियों ने *राजस्थान आजतक* से खास बातचीत में किया है. उन्होंने बताया कि यह बाजार अगले 10 सालों के लिए बंद होने जा रहा है.
सटोरी अंटू ने बताया “यहां बाहर का बाजार है. यहां के रोम-रोम में सट्टा है. शेयर बाजार में भी पहले वहां फलोदी के दलाल होते थे. लेकिन अब यह बंद होने जा रहा है. हम चाहते हैं कि अब यहां से IAS-IPS निकले.”
कितना पुराना है मार्केट?
खास बात यह है कि फलोदी हो या बीकानेर, यहां के सटोरिये देश ही नहीं बल्कि दुनिया की राजनीतिक, खेल की गतिविधियां और बारिश जैसे अनुमान पर अपनी नजर रखते हैं. यहां ऐसे मामलों पर सट्टा लगता है. कहा यह भी जाता है कि यहां का आंकलन बिल्कुल सटीक होता है. इस कारण फलोदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में अपना अलग स्थान रखता है. पिछले 450-500 साल से फलौदी का यह सट्टा बाजार चल रहा है. सट्टेबाज गांव-गांव जाकर सर्वे करते हैं. ताकि जमीनी स्थिति का पता लगा सके.लेकिन अब यह बाजार 10 साल के लिए बंद होगा. क्योंकि इस गांव में आईएएस और आईपीएस नहीं है. इस क्षेत्र से अब अफसर निकलेंगे, इसलिए सट्टा बाजार बंद कर रहे हैं. अंटू ने बताया कि क्रिकेट में यहां पहले सट्टा होता था. लेकिन अब कम हो गया है और क्रिकेट को लेकर सट्टा बीकानेर चला गया.
कांग्रेस नेता ने किया था सट्टा बाजार का जिक्र
इस बात का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की थी. उसमें लिखा है- ‘फलौदी का सट्‌टा बाजार आज तक कभी गलत साबित नहीं हुआ.’ ऐसे में हम पहले हुए चुनाव पर सट्‌टा बाजार के दावों की बात कर लेते हैं. सटोरियों ने मई में कर्नाटक के लिए जो अनुमान लगाया था वो सही निकला. कांग्रेस की सरकार बनी. कांग्रेस को 135 सीटें मिली जबकि अनुमान 137 सीटों का था. बीजेपी को 55 सीटों का अनुमान था और मिलीं 66 सीटें. फलौदी के सटोरिया का गुजरात में भी बीजेपी सरकार का अनुमान सही निकला. हिमाचल में कांटे की टक्कर का अनुमान भी रिजल्ट के करीब ही था. आखिरकार वहां कांग्रेस की सरकार बनी.
इस बार बहुमत किसे?
सट्टा बाजार की मानें तो बीजेपी की 120 से 125 सीट तो कांग्रेस को 65-70 सीटें मिल सकती है. फिलहाल बीजेपी का भाव 20 पैसा और कांग्रेस का 4-5 रुपए चल रहा है. बता दें कि जिस पार्टी की जीत को लेकर उम्मीद ज्यादा होती है, उस पर भाव कम और हारने वाली पार्टी को लेकर भाव ज्यादा होता है. वहीं, एक सटोरी का यह भी कहना है कि बीजेपी या कांग्रेस नहीं, बल्कि टूट-फूट की सरकार बनेगी. ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट नहीं किया तो वे अशोक गहलोत से मिलकर सरकार बना सकती हैं. हालांकि ये संभावना उतनी प्रबल नहीं है.
VIP सीटों पर भी कर दी भविष्यवाणी
इस बाजार के सटोरियों ने ना सिर्फ यह बता दिया है कि किसे बहुमत मिलेगा? बल्कि प्रदेश की कई हॉट सीट को लेकर भी दावा किया है. सट्‌टा बाजार के ताजा अपडेट के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Gehlot), विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, सचिन पायलट, BJP सांसद राजवर्धन राठौड़, दीया कुमारी, सतीश पूनिया की सीटों पर रूझान इनके पक्ष में है.
हालांकि ये तो है सट्टा बाजार कितना सही होता परिणाम आने पर पता चलेगा


और अधिक पोस्ट जानकारियाँ देखें जन जागृति संगम एप पर 👇👇
लेटस्ट लिंक खबरे देखें 👇

विडियो वर्ड न्यूज़ देखें 👇
संदेश सुविचार दर्शन शुभकामनाएँ विडियोज देखें 👇
दिलचस्प भक्तिपूर्ण आलौकिक आध्यात्मिक प्रेरक प्रसंग विडियोज देखें 👇👇
संगम न्यूज WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/KPs2dypSclR7LBvixlAPp9


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*

*🏭 व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने लिया डेनिम कपड़ा निर्माण का प्रत्यक्ष अनुभव*

*गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती देता&5 सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़*

🔥*कानून का शिकंजा* 🔥ड्रग_फैक्ट्री के सरगना कुख्यात तस्कर दिलावर खान पर 3 और FIR दर्ज: पुलिस ने लगाया पीडितों के लिए शिविर तो निकलकर आए पीडित* *जमीनों के इतने दस्तावेज मिले कि तीन बोरे भर गए*

*फौजी के सेवानिवृत होने नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत*

*प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है* *ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ*

🚨🚨 *नाबालिग पुत्री के साथ कु-कृत्य करने वाला आरोपी सुवासरा पुलिस की गिरफ्त मे*🚨🚨🚨🚨🚨🚨

🔥पक्षपात नहीं तो क्या🔥 कुएं में कूद कर जान बचाने वाले परिवार को मिला सम्मान🔥🔥 पर उसका क्या🔥।

*देवरी खवासा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न*

*ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह (भील धर्मशाला) पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया*