*MP के कई जिलों में रातभर से हो रही बारिश:29-30 नवंबर को फिर एक्टिव होगा सिस्टम; छिंदवाड़ा में सबसे कम 17.2 डिग्री तापमान*

जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) चक्रवात और ट्रफ लाइन गुजरने से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है। इसकी वजह से मध्यप्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिर रहे हैं। भोपाल में रविवार आधी रात के बाद से शुरू हुई बारिश सोमवार रात तक जारी रही। इस दौरान 8.8 मिमी बारिश हुई। यह 10 साल में नवंबर की 1 दिन की सबसे ज्यादा बारिश है। मंगलवार को सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

सोमवार को भोपाल, इंदौर, बैतूल समेत 14 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। वहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट हुई। छिंदवाड़ा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां एक ही दिन में 9.4 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 17.2 डिग्री पर आ गया। इससे दिन-रात के तापमान में 2 डिग्री से भी कम का अंतर रहा। प्रदेश के 32 से ज्यादा जिलों में दिन में तेज ठंड रही।

IMD, भोपाल ने मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। हालांकि, रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। दिसंबर के पहले सप्ताह में भी प्रदेश में बारिश होगी। वजह- 29-30 नवंबर को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का एक्टिव होना है।

एमपी में ऐसा मौसम क्यों?
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में बदले मौसम की वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और चक्रवाती हवाओं का घेरा है। पिछले 24 घंटे में सिस्टम स्ट्रॉन्ग थे। हवाओं के आपस में टकराने से इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। यह सिस्टम दो से तीन दिन तक एक्टिव रहेगा। कई जगह ओले भी गिर सकते हैं। हालांकि, इंदौर और उज्जैन संभाग में बारिश की एक्टिविटी घट जाएगी, लेकिन भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में हल्की बारिश जारी रहेगी

और अधिक पोस्ट जानकारियाँ देखें जन जागृति संगम एप पर 👇👇
लेटस्ट लिंक खबरे देखें 👇

विडियो वर्ड न्यूज़ देखें 👇
संदेश सुविचार दर्शन शुभकामनाएँ विडियोज देखें 👇
दिलचस्प भक्तिपूर्ण आलौकिक आध्यात्मिक प्रेरक प्रसंग विडियोज देखें 👇👇
संगम न्यूज WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/KPs2dypSclR7LBvixlAPp9

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*