*Ayodhya: अयोध्या की पुरानी रामलला की मूर्ति का क्या होगा? नई मूर्ति की छवि कैसी होगी*


जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


Ayodhya Mein Siya Ram: आपको बता दे की 22 जनवरी देश के लिए बड़ा बड़ा दिन होगा इस दिन अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित होगा, इसको लेकर देशभर में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं, पूरी अयोध्या को त्रेता युग की थीम पर सजाया जा रहा है, इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से अपील की है कि 22 जनवरी को सभी लोग दीये जलाएं, पढ़े पूरी खबर –

*Ayodhya: अयोध्या की पुरानी रामलला की मूर्ति का क्या होगा? नई मूर्ति की छवि कैसी होगी*

*क्या आप जानते हैं रामलला की पुरानी मूर्ति का क्या होगा?*
जानकारी के मुताबिक, गर्भगृह में पुरानी मूर्ति के साथ रामलला की नई मूर्ति स्थापित करने की योजना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई प्रतिमा का नाम अचल मूर्ति होगा। जहां पुरानी मूर्ति उत्सवमूर्ति के नाम से जानी जाएगी। श्रीराम से जुड़े सभी उत्सवों में उत्सवमूर्ति की स्थापना की भी तैयारी की जाएगी. वही नई मूर्ति भक्तों के लिए गर्भगृह में स्थापित की जाएगी.

*कैसी होगी रामलला की नई मूर्ति?*
राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की 51 इंच ऊंची मूर्ति स्थापित की जाएगी, जहां रामलला बाल रूप में होंगे. मंदिर के गर्भगृह में रामलला कमल के फूल पर विराजमान होंगे. कमल के फूल सहित इनकी लंबाई लगभग 8 फीट होगी।

*23 जनवरी से आम श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कर पाएंगे*
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि भगवान श्री राम के मंदिर के अभिषेक के बाद 23 जनवरी से देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी राम भक्त भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या आ सकेंगे. हर दिन 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें, इसके लिए ट्रस्ट की ओर से तैयारी की गई है. दर्शन के बाद राम भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां