*जलती चिता के बगल में लेट गया बुजुर्ग,सवाल किया तो जवाब सुन कांप उठी रूह*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


कानपुर।कानपुर में सर्दी का सितम जारी है।गरीब, बेसहारा, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय है। जब ठंड अपने जोर पर हो और शरीर पर गर्म कपड़ा और रात में ओढ़ने को कंबल न हो तो हाल और भी बुरा हो जाता है। ऐसे में गरीब और असहाय लोग अपना-अपना जुगाड़ करते हैं।

श्मशान घाट का नाम सुनते ही मन में एक डर की अजीब सी भावना उमड़ पड़ती है,रूह कांप जाती है,लेकिन इस डर और खौफ से परे एक बुजुर्ग जलती चिता के बगल में लेटा हुआ मिला। कोहना थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को ठंड से बचने का जब कोई उपाय नहीं मिला तो बुजुर्ग श्मशान पहुंच गया। यहां भैरवघाट में जलती चिता के बगल में जाकर लेट गया।बुजुर्ग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब बुजुर्ग से पूछा गया कि वो ऐसा क्यों कर रहा तो उसने ऐसा जवाब दिया,जिसे सुनकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक सकेंगे।शीतलहर से बचने के लिए ये बुजुर्ग श्मशान घाट में चिताओं के बगल में सोता है।सुनने में ये बात भले बड़ी अजीब और भावुक करने वाली लगे मगर सच है। बुजुर्ग की हालत ऐसी है कि उसके पास सिर छिपाने की भी जगह नहीं है। ठंड से ठिठुरते इस बुजुर्ग के पास जब कोई रास्ता नहीं बचा तो वो जलती चिताओं के बगल में सोने लगा। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि सर्दी की रातें गरीबों के लिए बहुत भारी पड़़ती हैं। उन्हें तलाश रहती है किसी ऐसे मसीहा की जो आकर उनको ठंड से बचा सके। ठिठुरते हुई रात न गुजारनी पड़े। बहुत से गरीब इन सर्दी की रातों में खुले आसमान के नीचे कांपते रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बुजुर्ग जलती चिता के बराबर में लेट गया। पूछा तो बोला- ठंड लग रही है। शख्स ने आगे लिखा कि मुफलिसी और मजबूरी की ये तस्वीर सरकारों को भी देखनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*