*स्कूल में टीचर ने की छात्रा से छेड़छाड़:इंदौर में मैडम से शिकायत की, नहीं लिया एक्शन; पॉक्सो में केस दर्ज*


जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

इंदौर में बिल्डर की बेटी से स्कूल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। टीचर ने 11 साल की छात्रा से लंच टाइम में गंदी हरकत की। बिल्डर और उनकी पत्नी ने आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि सोमवार को एक बिल्डर और उनकी पत्नी थाने आए थे। उनकी 11 साल की बेटी दोपहर में स्कूल से घर पहुंची। उसने अपनी मां को बताया कि गौरांग सर स्कूल के बरामदे में घूमते रहते हैं। वो आते-जाते देखते हैं।

महिला टीचर को बताया, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया

बच्ची ने मां को बताया, सोमवार को ब्रेक मिलने पर हम क्लास के बाहर निकले। तब गौरांग सर ने क्लास के बाहर दरवाजे पर मुझे रोक लिया। वे बात करने लगे। इस दौरान मुझे कई जगह बैड टच किया। मुझे यह सब अच्छा नहीं लग रहा था। जैसे-तैसे उनसे छूटकर भागी और क्लास में पहुंची।

कुछ देर बाद लंच हुआ तब डर के मारे क्लास से बाहर नहीं निकली। लंच के बाद क्लास में आई टीचर को गौरांग सर की हरकत के बारे में बताया। मुझसे टीचर ने कहा कि क्लास होने के बाद एक्शन लेते हैं, लेकिन स्कूल ने ध्यान नहीं दिया।

बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंचे पेरेंट्स

बच्ची स्कूल से घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी मां को दी। इसके बाद पिता को फोन पर सूचना देकर घर बुलाया। बेटी को साथ लेकर माता-पिता ने लसूड़िया थाने में स्कूल टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां