*तलाब में डूब रहे युवक को साथियों ने बचाया:नहाने गया था, भंवर में फंसा तो दोस्तों ने बचाई जान*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

सीतामऊ । जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह नदी-नाले उफान पर है। वहीं, कुंए, तालाब भी लबालब भर चुके हैं। ऐसे में कई युवा इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं । सीतामऊ में युवाओं की एक टोली तालाब से छलक रहे पानी के झरने में नहाने पहुंची थी, जहां पानी के बहाव में एक युवक डूबते-डूबते बचा। झरने से नहाने के दौरान युवक डूबने लगा था, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने समय रहते उसकी जान बचा ली। थोड़ी भी देर होने पर वह पानी में बह सकता था।

जानकारी के मुताबिक सीतामऊ का तालाब बारिश से लबालब हो चुका है और तालाब से छलक रहे पानी के झरने को देख युवा वहां नहाने पहुंच रहे हैं। ऐसे में आज सुबह 26 साल का बिलाल पठान अपने साथियों के साथ नहाने पहुंचा था। जहां पानी के बहाव में वह डूबने लगा, मौके पर साथियों ने किसी तरह उसकी जान बचा ली। कलेक्टर अदिति गर्ग ने लोगों से सावधान और सचेत रहने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां