*नाबालिग से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार:राखी बंधवाने के बहाने ले जाकर गया था, एसपी बोले-अन्य आरोपियों की तलाश जारी*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


राजस्थान
सलूम्बर । रक्षाबंधन के दिन सलूंबर जिले में नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी को चौथे दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता का परिचित है। वह उसे झांसे में लेकर गया था और रेप कर भाग गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सलूंबर एसपी अरशद अली ने बताया- पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
ब्लीडिंग देखकर ई-मित्र संचालक ने पुलिस को दी थी सूचना
राखी बंधवाने के बहाने साथ ले जाकर युवक ने नाबालिग से रेप किया था। नाबालिग के ब्लीडिंग शुरू हुई तो उसे वहीं छोड़कर भाग गया। परिजन उसे लेकर पैदल ही प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए निकल पड़े। करीब 3 किमी चलने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार थककर ई-मित्र की दुकान के बाहर बैठ गया। नाबालिग की हालत देख ई-मित्र संचालक ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीण विरोध पर उतर आए थे और बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया था।
विधायक ने लोगों के साथ किया था प्रदर्शन
आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर वारदात के चौथे दिन धरियावद विधायक थावरचंद मीणा और सलूंबर विधानसभा प्रत्याशी रहे बाप पार्टी के जीतू कटारा ने नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग बंबोरा सलूंबर मार्ग के गींगला बाइपास पर बैठ गए थे। इसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। प्रशासन ने वाहनों को अन्य रास्ते से डायवर्ट किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया था। समय बीत जाने के बाद भी आरोपी के नहीं पकड़े जाने पर प्रदर्शन किया

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां