*दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों की जांच:मावा बनाने वाली भट्‌टी पर मिला वनस्पति व मिल्क पाउडर, मिलावट की आशंका*

जन जागृति संगम 

रतलाम I दीपावली पर्व पर मिलावट की आशंका के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य पदार्थों की दुकानों पर पहुंच कर आकस्मिक जांच कर रहा है। खाद्य पदार्थों का सैंपल ले रहा है। गुरुवार सुबह खाद्य विभाग की टीम ने फोरलेन स्थित गांव बरगढ़ में मावा भट्‌टी पर पहुंचकर जांच की। यहां से वनस्पति घी व मिल्क पावडर मिला है। जिसके सैंपल लिए हैं।

बरगढ़ निवासी भंवरदास बैरागी की मावा भट्‌टी पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा व टीम पहुंची। यहां मावा बनाया जा रहा था। टीम ने मावा भट्‌टी के आसपास जांच की। घी का एक, मावा के 2, गोल्ड डालडा घी (वनस्पति) समेत मिल्क पाउडर का एक-एक सैंपल लिया। साथ ही परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की भी हिदायत दी।

सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे। जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

13 सैंपल अवमानक पाए जा चुके
खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग मिलावट के खिलाफ पिछले तीन माह में करीब 250 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। जिसमें से 109 सैंपल की जांच रिपोर्ट पांच दिन पूर्व विभाग को मिली है। जिनमें 13 सैंपल अवमानक पाए गए है। अवमानक सैंपल में चना दाल, सेव, मावा बर्फी काबूली चना, पनीर आदि के अवमानक पाए गए है। संबंधितों को विभाग ने नोटिस जारी होगा। संबंधित व्यापारी समय पर जवाब नहीं देते है, तो उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत केस बनाकर सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां