*दलौदा की हार्डवेअर दुकान में चोरी:दुकानदार को बातों में उलझाकर गल्ले से चुराए 52 हजार; सीसीटीवी में कैद हुए आराेपी*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

मंदसौर के दलौदा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। यहां हार्डवेयर दुकान पर एक महिला और दो युवकों ने दुकानदार को बातों में उलझाया, इसके बाद इनमें से एक युवक ने काउंटर की दराज में रखे 52 हजार रुपए चुरा लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी रुपए चुराते देखा जा सकता है।

दुकानदार मनोहर लाल पाटीदार ने बताया कि नगर के फोरलेन हाईवे के पास उसकी सरस्वती हार्डवेयर के नाम से दुकान है। गुरुवार दोपहर को आम दिनों की तरह वह दुकान पर बैठा था। इस दौरान करीब 2:45 बजे उसकी दुकान पर एक महिला के साथ दो युवक हार्डवेअर का समान लेने के बहाने पहुंचे।

काउंटर के अंदर घुसकर चुराए 52 हजार रुपए

इसके बाद आरोपी महिला ने सामान खरीदी के बहाने उसे बातों में उलझाया। वह उन्हें सामान दिखा रहा था इस दौरान उनके साथ आए युवक ने काउंटर के अंदर घुसकर दराज में रखें करीब 52 हजार रुपए चुरा लिए। इसके बाद एक-एक कर तीनों दुकान से निकल गए।

मनोहर लाल ने बताया कि इसके बाद जब उसे रुपयों की आवश्यकता पड़ी तो उसने गल्ला खोला, जिसमें से 52 हजार रुपए गायब थे। इसके बाद उसने लगा दुकान में लगा सीसीटीवी चेक किया तो चोरी का पता चला।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*