*युवती से मोबाइल छीन ले गए बदमाश*

जन जागृति संगम 

धामनोद में मंगलवार को में दिनदहाड़े बस स्टैंड के पास युवती के हाथ से बाइक सवार मोबाइल छीन ले गए। इसके बाद बदमाश भाग गए। घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है . 22 वर्षीय सुनीता पिता महेंद्र मंडलोई निवासी जलकोटा ग्राम झिरवी मानवर से सहेली के साथ शादी समारोह से लौटकर बस से आई। दोपहर करीब 3:45 बस स्टैंड से पैदल जा रही थी। किसी का कॉल आने पर उसने मोबाइल निकाला ही था कि बाइक सवार दो लोग आए और मोबाइल छीन कर भाग गए। अचानक हुए घटनाक्रम से युवती चिल्लाई, तब तक बाइक सवार भाग चुके थे। सुनीता ने पूरी घटना परिजन को बताई। शाम को वापस आकर घटना वाली जगह के आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज निकाले। इसमें दो बाइक सवार मोबाइल छीनकर भागते हुए कैद हुए हैं। सुनीता ने बताया कि पूर्व पार्षद ओम पटेल को जानकारी दी। बुधवार सुबह थाने जाकर शिकायत करेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*