*इंदौर में शॉपिंग करने राजवाड़ा जाना हो तो कैश साथ ले जाना, शहर के 650 दुकानों में UPI से पेमेंट बंद...जनता परेशान*

जन जागृति संगम 

इंदौर शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में ज्यादातर दुकान संचालकों ने अब यूपीआई के जरिए पेमेंट लेना बंद कर दिया है। इसकी वजह है साइबर फ्राड का पैसा कुछ व्यापारियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होना। जिसके बाद उनके अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। बैंक से पता चला कि यूपीआई के जरिए किसी ऐसे खाते से उनके पास रुपये आए हैं जो साइबर फ्राड से जुड़ा है। राजवाड़ा क्षेत्र में यदि आप खरीदी करने के लिए निकल रहे हैं तो नकद रुपया ही साथ लेकर निकलें। उन लोगों को ये बात ध्यान रखना होगी जो कपड़े खरीदने जा रहे हैं। क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी अब यूपीआई से भुगतान नहीं ले रहे हैं।
एक-दो से शुरू करते हुए कुल करीब साढ़े छह सौ व्यापारियों ने इस बारे में अपने काउंटरों पर सूचना चस्पा कर दी है। सायबर फ्राड को इसकी वजह बताया जा रहा है। क्षेत्र के कपड़ा कारोबारी अब खरीदी के बदले होने वाले भुगतान को या तो नकद ले रहे हैं या फिर कार्ड के जरिए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां