*इंदौर जिला प्रशासन ने दिए 11 अवैध कॉलोनाइजरों पर FIR के आदेश, 50 करोड़ का माल बेचा*

जन जागृति संगस्म 

इंदौर में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। अब ताजा मामले में अपर कलेक्टर बैनल की कोर्ट ने 11 और अवैध कॉलोनाइजरों पर एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।

इंदौर में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती जारी है। पहले ही अपर कलेक्टर कोर्ट में केस चलाकर दो दर्जन से ज्यादा अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर कराई जा चुकी है। अब जिला प्रशासन ने 11 अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ और एफआईआर के आदेश दे दिए।

*50 करोड़ से ज्यादा का माल बेच डाला*

कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने पूरे जिले में अवैध कॉलोनियां काटकर जमीन बिक्री करने वालों की जांच कराई थी, इसके बाद 100 से ज्यादा केस अपर कलेक्टर कोर्ट में केस पंजीबद्ध किए गए। इसके बाद इन केस की बकायदा सुनवाई चली। इसमें एक-एक कर आरोपी पाए जाने वालों पर एफआईआर के आदेश दिए गए। ताजा मामले में अपर कलेक्टर बैनल की कोर्ट ने 11 आरोपियों पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। इन्होंने अवैध कॉलोनी काटते हुए 10 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर 504 प्लॉट बेच दिए, जिनकी कीमत 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां