*नीमच में भी बंद रहे 370 प्राइवेट स्कूल:संचालकों ने गांधी प्रतिमा के सामने किया मौन प्रदर्शन*

जन जागृति संगम 

नीमच जिले में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सरकार की नई मान्यता नवीनीकरण नीतियों के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल की। जिले के लगभग 370 निजी स्कूल इस विरोध में बंद रहे। स्कूल संचालकों ने गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।



विरोध का मुख्य कारण सरकार द्वारा मान्यता नवीनीकरण में पंजीकृत किरायानामा की अनिवार्यता है। स्कूल संचालकों का कहना है कि यह नया नियम विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को कम शुल्क में शिक्षा देने वाले स्कूलों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा। इसके अलावा, राजस्व विभाग के नए पोर्टल संपदा 2.0 पर पंजीकृत किरायानामा बनवाने में भी कई तकनीकी समस्याएं आ रही हैं।

सोपास अशासकीय शिक्षण संस्था संगठन के अजय भटनागर के अनुसार, सरकार की यह नीतियां शिक्षा के मूल उद्देश्य को प्रभावित कर रही हैं। संगठन एक महीने से इन नियमों में छूट की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। स्कूल संचालकों का मानना है कि नए नियमों में शिथिलता लाई जाए, ताकि निजी स्कूलों का सुचारु संचालन हो सके और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित न हो।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां