*कैदी के साथ स्पा सेंटर पर मौज करने वाले दो पुलिसकर्मी संस्पेड, पुलिसकर्मी स्पा में आनंद उठा रहे थे, तभी रतलाम से लूटकांड का आरोपी भाग गया*

जन जागृति संगम 


रतलाम। रतलाम जिले में कैदी का उपचार करवाने के लिए निकले दो जेल प्रहरी स्पा सेंटर जा पहुंचे, जहां पर दोनों मौज कर रहे थे, वहीं दूसरी कमरे में मौज करने गया कैदी मौका देखकर भाग गया।
जेल प्रहारी राजेश श्रीवास्तव और नीतिन दलौदिया खाचरोद उपजेल से लूट के आरोप रोहित शर्मा को खाचरौद में ही अस्पताल में उपचार करवाने के लिए निकले थे, क्योंकि आरोपी के पैर में चोंट थी, उपचार करवाने की बजाय करीब तीस किलोमीटर दूर स्टेशन रोड रतलाम में स्थित स्पा सेंटर जा पहुंचे, वहां पर अलग—अलग रूम में मसाज करवाई, इसी दौरान दूसरे रूम में गया कैदी सौरभ शर्मा फरार हो गया। इस घटना का तब खुलासा हुआ जब शाम तक दोनों प्रहरी कैदी को लेकर जेल नहीं पहुंचे, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की तलाश की और अन्य बिंदुओं की जांच पडताल की तो सच सामने आया। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने दोनों प्रहरियों को संस्पेड करदिया है वहीं जेल अधीक्षक सुरेंद्रसिंह राणावत की शिकायत पर बीएनएस की धारा 262, 264 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने रतलाम स्पा सेंटर का डीवीआर जब्त किया है।

इस मामले में जेल में बंद था आरोपी
25 दिसंबर 2024 को उज्जैन के नागदा में शिव बाबा शराब कंपनी में लूट की वारदात हुई थी। करीब पांच आरोपियों ने 18 लाख की लूट को अंजाम दिया था, जिसमें मुख्य आरोपी रोहित शर्मा है, पांच जनवरी को उसे खाचरोद जेल भेज दिया था।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां