प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में MP के छतरपुर की महिला की मौत, बेटी घायल, *बलिया की भी तीन महिलाओं की मौत*

*जन जागृति संगम 


प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा हादसा हो गया है। मंगलवार की रात को संगम घाट पर भगदड़ मच गई। इस घटना में 17 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है। बड़ी संख्‍या में लोग घायल हुए हैं। कई लोग दबे हैं। यह हादसा अत्‍यधिक भीड़ के चलते हुआ। अचानक मची भगदड़ से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

*महाकुंभ भगदड़ में छतरपुर की महिला की मौत, बेटी घायल*
छतरपुर जिले के बक्सवाहा तहसीलदार भारत पांडे ने बताया कि महाकुंभ की भगदड़ में सुनवाहा गांव की हुकुम लोधी (45) की मौत हुई है। उसकी बेटी दीपा लोधी (19) घायल है। मां-बेटी बक्सवाहा के आसपास के गांव के 15 लोगों के साथ 27 जनवरी को प्रयागराज गई थीं।

*बलिया के चार लोगों की कुंभ भगदड़ में मौत*
महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान बलिया जिले से तीन महिलाओं और एक बच्ची की मौत हुई है। इसमें नसीराबाद, सागरपाली की रोशनी पटेल (आठ वर्ष), रीना पटेल (36 वर्ष) और नगर पंचायत नगरा के चचयां की मीरा सिंह (50 वर्ष) व रिंकी स‍िंह (38 वर्ष) की भगदड़ में मौत हुई है।

इसी तरह मऊ में कोपांगज क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा निवासी 55 वर्षीय प्रभावती राजभर की महाकुंभ में भगदड़ के दौरान मौत हो गई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां