*शेष रहे रेस्‍टोरेशन कार्य को टीमे बढ़ाकर तेजी से पूर्ण करवाएं-श्री गुप्‍ता**संभागायुक्‍त ने नीमच में जल निगम द्वारा रोड़ रेस्‍टोरेशन कार्य की समीक्षा की*

जन जागृति संगम न्यूज

  
नीमच 23 मार्च 2025, संभागायुक्त उज्‍जैन संभाग उज्‍जैन श्री संजय गुप्ता ने रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में जल निगम के निर्माण कार्यों की विस्‍तार से समीक्षा की। उन्होंने जलनिगम के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि आबादी क्षेत्रों में किये गये रेस्टोरेशन के कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करवाएं। साथ ही समयसीमा में जलनिगम के कार्यों की गति बढ़ाएं। संभागायुक्‍त ने रेस्‍ट्रोरेशन कार्य के लिए जल निगम को टीमे बढ़ाकर शेष कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। 
जल निगम प्रबंधक ने बताया, कि नीमच जिले में 260 कि.मी.रेस्‍ट्रोरेशन का कार्य शेष है, जिसे पूर्ण करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। गांधी सागर समूह जल प्रदाय 2 योजना से नीमच जिले के 646 गांव लाभांवित होंगे। जिन्‍हें नल जल पाईपलाईन के माध्‍यम से शुद्ध जल प्रदाय किया जावेगा।  जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने संभागायुक्‍त को जिले में किये जा रहे नवाचारों, जलसंरक्षण आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, संयुक्‍त आयुक्‍त विकास उज्‍जैन सुश्री कीर्ति मिश्रा, उपायुक्त (राजस्व) उज्जैन संभाग श्री रणजीत कुमार,  डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री किरण आंजना, अतिरिक्‍त जि.प.सीईओ श्री अरविंद डामोर, महा प्रबंधक जल निगम श्री जितेन्‍द्र सिह राणावत सहित जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी व अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*