*कलेक्‍टर की पहल पर सिंचाई फिडर से विद्युत प्रदाय का समय परिवर्तित*


 जन जागृति संगम 
9302003334
 

म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.नीमच के अधीक्षण यंत्री श्री आशीष आचार्य ने बताया, कि कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की पहल पर कंपनी द्वारा जिले में सिंचाई फिडर से विद्युत प्रदाय के समय में परिवर्तन किया गया है। नवीन समय सारणी के अनुसार दोपहर के विद्युत प्रदाय के समय में परिवर्तन कर ग्रुप ‘’अ’’ का विद्युत प्रदाय समय प्रात:6 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा ग्रुप ‘’ब’’ का समय शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं ग्रुप ‘’स’’ का विद्युत प्रदाय समय प्रात: 5 से प्रात:11 बजे तक किया गया है।
उल्‍लेखनीय है, कि वर्तमान में नीमच जिले के अंतर्गत नीमच, जावद एवं मनासा संभाग में गेहूँ की फसलों की कटाई का कार्य प्रगति पर है गेहूँ की कटाई के फलस्वरूप खेतों में गेहूं की फसलो के ढेर खेतों में रखे हुए है। विगत कुछ दिनो से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, मौसम में परिवर्तन के कारण तेज हवाएँ चल रही है, साथ ही गर्मी का प्रकोप भी जारी है, तेज हवाओं के कारण विद्युत पोलो पर लगे तार आपस में टकराने की संभावना हो सकती है। तारो के टकराने पर खेतों मे रखी फसले में शार्ट सर्किट होने के परिणाम स्वरूप आगजनी की घटना होना भी संभावित है, ऐसे में किसानों द्वारा कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा को विद्युत प्रदाय के समय में परिवर्तन की मांग की गई। इस पर कलेक्‍टर ने विद्युत कंपनी विभाग के अधीक्षण यंत्री को जिले में सिंचाई फिडर के विद्युत प्रदाय के समय में परिवर्तन हेतु निर्देशित किया हैं।
अत: जिले में विद्युत प्रदाय के समय में परिवर्तन विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया गया है। तदानुसार नवीन समय सारणी में दोपहर के समय में परिवर्तन कर ग्रुप "अ" का सप्लाई प्रातः 6 बजे से 12 बजे, ग्रुप 'ब' का समय शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं ग्रुप "स' का विद्युत प्रदाय समय प्रातः 5 बजे से प्रात:11 बजे तक किया गया हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*