*अभियान चलाकर समग्र ई-केवायसी का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाएं-श्री वैष्‍णव* *जिला पंचायत सीईओ जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश*


*जन जागृति संगम न्यूज़*
9302003334

नीमच जिले के सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ अभियान चलाकर, 15 मई 2025 तक शतप्रतिशत हितग्राहियों के समग्र ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करवाए। 


जिससे, कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का हितलाभ मिलने में कोई असुविधा ना हो। यह निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ को दिए। बैठक में एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, तीनों जनपद सीईओ एवं जिले की सभी नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।



नरवाई जलाने पर की जाए सख्‍त कार्यवाही- जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव ने बैठक में निर्देश दिए,कि जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। ऐसे में *नरवाई जलाने पर* राजस्‍व अधिकारी संबंधितों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करें। दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार अर्थदण्‍ड आरोपित कर, अर्थदण्‍ड की वसूली भी करें। उन्‍होने सभी एसडीएम, तहसीलदार को नरवाई जलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।



बैठक में ई-गर्वनेंस जिला प्रबंधक श्री संदीप पाटीदार ने बताया, कि सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों को जिन हितग्राहियों की ई-केवायसी हो गई है और जिनकी ई-केवायसी नहीं हुई है, उनकी सूची उपलब्ध करा दी है। जो वार्ड प्रभारी एवं कर्मचारी मोबाईल एप्प से ईकेवायसी का कार्य करेंगा, उसे प्रति ई-केवायसी 14 रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।


जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने निर्देश दिए, कि प्रत्‍येक नगरीय निकाय को प्रति वार्ड प्रभारी, प्रतिदिन 50-50 ई-केवायसी करवाने का लक्ष्य रखकर, कार्य करना है। वे यह लक्ष्‍य प्राप्‍त करें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ई-केवायसी के लिए शिविर आयोजित कर, शेष ई-केवायसी कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*