*चीता अभ्‍यारण में वन विभाग के दल द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है- *डी.एफ.ओ. चीता के बाड़े की वायर फेसिंग को किया जा रहा है दुरस्‍त- श्री रायखेड़े*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334



नीमच 28 जुलाई 2025, वनमण्‍डलाधिकारी (सामान्‍य) मंदसौर श्री संजय रायखेड़े ने बताया, कि मौसम विभाग द्वारा बार-बार नीमच मंदसौर जिले में अतिवर्षा होने की सूचना एस.एम.एस.के माध्यम से मोबाइल पर प्राप्त हो रही थी जिसके चलते भानपुरा रामपुरा तहसील ब्लाक में हो रही अतिवृष्टी के कारण गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य के अन्तर्गत रामपुरा पठार क्षेत्र पर निर्मित की गई चीता बाड़ा फेसिंग में 27 जुलाई 2025 को हुई अतिवृष्टि के कारण 28 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि में लगभग 2 से 4 बजे करणपुरा-रावलीकुडी क्षेत्र के मध्य निर्मित चीता फेसिंग क्षेत्र के अंदर से निकल रहे नालों में पानी का अत्यधिक तेज बहाव होने के कारण कुल 3 स्थानों पर फेसिंग में पानी के साथ बहकर आई घांस, पत्तों तथा कुड़ा-करकट से पानी के बहाव में अवरोध, रूकावट पैदा होने के कारण नालों पर लगी फेसिंग झुक गई हैं।
     

फेसिंग के झुक जाने के कारण क्षेत्र में विचरण कर रहे किसी भी वन्यप्राणीयों को कोई क्षति, हानि नही पहुंची हैं। झुकी हुई फेंसिंग को वन अमले द्वारा पुनः खडा करने, यथा स्थिति में लाने हेतु त्वरित कार्यवाही की जा रही है साथ ही जिस फेंसिंग क्षेत्र में चीते छोडे़ गये है, वह क्षेत्र पूर्ण रूप से सुरक्षित है एवं क्षेत्र में चीते स्वछंद विचरण कर रहे है, जिनकी सतत मॉनिटरिंग गठित निरीक्षण दल द्वारा की जा रही है एवं फेंसिंग क्षेत्र से गुजर रहे अन्‍य नालों की भी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। 



अतिवृष्टि के कारण नीमच, झालावाड़ राजमार्ग में गांधीसागर बांध क्षेत्र में भू-स्‍खलन की घटना होने से राजमार्ग भी बाधित होना पाया गया है। जिसे स्‍थानीय प्रशासन की सहायता से खोले जाने की कार्यवाही की जा रही है।  

अधिक पोस्ट 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*