*नगरीय निकाय प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण का कार्य तीन माह में पूर्ण करवाए-श्री चंद्रा**आवासों के सत्यापन का कार्य तीन दिवस में पूरा करने के दिए निर्देश**कलेक्टर ने की नगरीय निकाय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334
नीमच 27 अगस्त 2025 कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम को  जिले के सभी नगरीय निकायों द्वारा संचालित योजनाओं ,विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी  मुख्य नगर पलिका अधिकारी उपस्थित थे । 
बैठक में कलेक्टर  ने प्रधानमंत्री आवास1.0 योजना के कार्यों की प्रगति की  निकायवार समीक्षा की। कलेक्टर ने  सिंगोली के सीएमओ और परियोजना अधिकारी शहरी विकास  को निर्देशित किया   कि 127 आवासों का घर-घर जाकर सत्यापन कर  अगली टील की बैठक में  रिपोर्ट प्रस्तुत करें । उन्होंने आगामी तीन माह में समस्त आवासों के निर्माण कार्यों को पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए
प्रधानमंत्री आवास  योजना 2.0 अंतर्गत सत्यापन से शेष आवेदनों का सत्यापन 29 अगस्त तक करने प्रति सप्ताह कितना सत्यापन कार्य किया गया है उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के नर्देश सभी सीएमओ को दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने सी एम हेल्पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित  शिकायतों का निराकरण  सुनिश्चित करने,आगामी ग्रेडिंग 85% से कम रहने वाले नगर निकाय के सीएमओ की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के प्रस्ताव विभाग को भेजने के निर्देश भी दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री चंद्र सिंह धारवे, सीएमओ नीमच श्रीमती दुर्गा बामनिया व सभी सीएमओ उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*