*मोरवन जलाशय में केज स्थापित कर, करें मछली पालन, आवेदन आमंत्रित*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334

नीमच 26 अगस्‍त 2025,  सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री देव शाह इनवाती ने बताया, कि जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मोरवन जलाशय में केज (पिंजरे नुमा पानी में तैरता हुआ ढांचा) स्थापित कर मछली पालन के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। केज की स्थापना जिला पंचायत स्वामित्व के ऐसे जलाशयों में किया जाना है जिनका जलक्षेत्र 100 हैक्टेयर से अधिक हो, ग्रीष्म ऋतु में जलस्तर की गहराई कम से कम 20 फिट रहती हो, मोरवन जलाशय केज स्थापित कर मछली पालन योग्य है। जिसमें इच्छुआ मत्स्य सहकारी समिति, समूह, ठेकेदार, व्यापारी, ऐजेंसिया स्वयं के व्यय से केज स्थापित कर मत्स्य पालन कर सकती हैं। प्रशासन द्वारा आवेदकों को केवल जलक्षेत्र उपलब्ध कराया जायेगा। अनुदान का प्रावधान नहीं है। 
         मोरवन जलाशय का जलक्षेत्र 180 हैक्टेयर है, जिसके 1 प्रतिशत जलक्षेत्र पर केज स्थापित किये जा सकते हैं। केज यूनिट की अनुमानित लागत 3 लाख रूपये (1.5 लाख रूपये स्थापना और 1.5 लाख रूपये इनपुट्स के लिए) प्रति केज है। प्रति केज से 3 से 4 टन मछली का उत्पादन प्रतिवर्ष प्राप्त किया जा सकता है। केज में मछली पालन का तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन मत्स्य विभाग द्वारा दिया जायेगा। इच्छुक आवेदक अपने आवेदन कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला नीमच में प्रस्तुत कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*