*व्‍यापक जनजागरूकता एवं भूकंप रोधी संरचनाओं का निर्माण कर आपदा से हानि को कम किया जा सकता है-श्री मिश्रा* *नीमच में आपदा प्रबधन संस्थान द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334

नीमच 27 अगस्त 2025, आपदा प्रंबधन संस्‍थान गृह विभाग भोपाल द्वारा जिला प्रशासन नीमच एवं आपदा प्रंबधन नेटवर्क भोपाल के संयुक्‍त तत्‍वाधन में अपर कलेक्‍टर श्री बी.एस कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू की उपस्थिति में कलेक्‍ट्रोरेट सभा कक्ष नीमच में 27 अगस्‍त से तीन दिवसीय भूकम्‍प रोधी निर्माण के सम्बधं में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है । इस प्रशिक्षण कार्यशाला मे आपदा प्रंबधन संस्‍थान गृह विभाग भोपाल के तकनीकी विशेषज्ञ श्री अभिषेक मिश्रा एवं श्री तुषार गोलाईत ने जिले के सभी निर्माण विभागों के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को भूकम्‍प रोधी भवन निर्माण की तकनीकी के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी ।
 जिले में 27 अगस्‍त से 29 अगस्‍त तक आयोजित इस आपदा प्रंबधन भूकम्‍प रोधी निर्माण सम्‍बधी कार्यशाला में बताया गया कि भूकंप जैस आपदा में न्‍यूनतम हानि के लिए जरूरी है कि भूकम्‍प रोधी संरचनाओं का निर्माण किया जाए। पूर्व से निर्मित भवनों मकानों को भूकम्‍प रोधी यदि नही बना सकते तो रेट्रोफिंटिग करें। इसके साथ ही जरूरी है कि समाज, एव समुदाय के लोगों को भूकम्‍प जैसी आपदा से सुरक्षा व बचाव के लिए जागरूक करे। जिससे कि आपदा की स्थति में होने वाली हानि को न्‍यूनतम किया जा सके। इस कार्यशाला में आपदा प्रंबधन संस्‍थान के तकनीकी विशेषज्ञो द्वारा प्रतिभागियों द्वारा पूछे गये प्रश्‍नों और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया ।
   कार्यशाला में होमगार्ड कमांडेट,लोकनिर्माण,जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लो.स्‍वा.या.विभाग सहित अन्‍य विभागों के अधिकारी - कर्मचारी तथा इंजीनियर्स उपस्थित थे ।
आज आयुष भवन में कार्यशाला
 आपदा प्रंबधन संस्‍थान एवं जिला प्रशासन द्वारा 27 से 29 अगस्‍त तक आयोजित की जा रही आपदा प्रबंधन कार्यशाला आज 28 अगस्‍त 2025 को आयुषभवन नीमच में आयोजित होगी ।भूकम्‍प रोधी संरचनाओं के निर्माण संबंधी यह प्रशिक्षण कार्यशाला 29 अगस्‍त तक आयोजित होगी। सभी विभागों के इंजीनियर्स को इस कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*