*सोयाबीन की फसल नुकसानी का मुआवजा एवं फसल बीमे का लाभ दिया जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल*मु*ख्यमंत्री के नाम मांग के साथ पत्र प्रेषित*




जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच।/भोपाल अतिवृष्टि ,पीला मोजेक एवं कंही कंही अल्प वर्षा से सोयाबीन की फसल नुकसानी के लिए सर्वे कराकर 50 हजार रूपये प्रति एकड़ का मुआवजा एवं फसल बीमा का लाभ देने की मांग के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने मुख्य्मंत्री के नाम से पत्र प्रेषित किया है जिसकी प्रतिलिप महामहिम राज्यपाल ,केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्य सचिव को भी प्रेषित की है। 
 नवीन  अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया है की मालवा एवं नर्मदा घाटी क्षेत्र की प्रमुख फसल सोयाबीन है वर्तमान में उक्त क्षेत्रों में अतिवृष्टि के कारन फसलों में पीला मोजेक का रोग लगने एवं फसल की जड़े गलने से सोयाबीन की फसल लगभग 80 प्रतिशत तक नष्ट हो चुकी है और वर्तमान में उत्पादन लागत पहले से ही अत्यधिक होने से किसान के सामने परिवार का जीवन यापन मुश्किल हो रहा है और ऐसे में प्राकतिक आपदा से किसान पर दोहरी मार पदने से किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। साथ ही उक्त क्षेत्रों के कुछ जिलों में अल्प वर्षा के कारन भी सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई है जिसके कारन फसल का उतपादन प्रभावित हुआ है। आप जानते है की मध्यप्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है और यहाँ का परिवेश ग्रामीण पृश्ठभूमि का है और आजीविका का प्रमुख स्त्रोत भी कृषि ही है साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था प्रमुखतया किसानो पर ही निर्भर है जो की प्रदेश की अर्थवयवस्था की रीढ़ की हड्डी है। ऐसे समय में किसानो को राहत प्रदान करना शासन का दायित्व है जिससे किसान प्राकतिक आपदा से प्रभावित हुए बीना अपना जीवन यापन सुखमय तरीके से कर सके। 
       अतः उक्त प्राकतिक आपदा को दृष्टिगत रखते हुए मुख़्यमंत्री से मांग करते है की किसान हित में तुरंत प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करवाकर आम आदमी पार्टी की तर्ज पर 50 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा एवं फसल बीमे का लाभ दिया जावे। 

इंजी नवीन कुमार अग्रवाल 
प्रदेश प्रवक्ता 
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश 
9826270178

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*