*मध्‍य प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334 

भोपाल। प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के कार्यालय खोले जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण और जल-वायु प्रदूषण पर प्रभावी रोक के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया की शुरुआत कटनी, गुना और देवास जिलों से हो चुकी है, जहां पहले क्षेत्रीय कार्यालय थे, जिन्हें अब जिला कार्यालयों में बदला जा रहा है। इन दफ्तरों से ही जिला स्तर पर प्रदूषण की नियमित मानिटरिंग भी की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ाई से रोक लगाने की भी तैयारी की जा रही है।

बता दें कि प्रदेश में अभी केवल संभागीय मुख्यालयों और औद्योगिक शहरों में ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तर और मानिटरिंग यूनिट हैं। यह भी बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन तय सीमा से देश में प्रदूषण अधिक है।

इससे भारतीयों की उम्र 3.5 साल घट रही है। इस संकेत से देशभर में चिंता बढ़ी है। शिकागो यूनिवर्सिटी के एनर्जी पालिसी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में वायु प्रदूषण का स्तर तय सीमा से आठ गुना अधिक पाया गया था। इस दृष्टिकोण से अब राज्य सरकार इस ओर अधिक ध्यान दे रही है और इसी के तहत जिलों में पीसीबी के कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*