*एचआईवी/एड्स की बीमारी को रोकने के लिए आम जनप्रतिनिधि एनजीओ सामाजिक संगठन को आगे आकर इस बीमारी के प्रति जनता को जागृत करने का दायित्व निभाना पड़ेगा...... स्वास्थ्य विभाग*

 जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


एचआईवी/एड्स सघन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर महोदया श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा जी एस चौहान एवं एचआईवी/एड्स के नोडल अधिकारी डा निशांत शर्मा मंदसौर के सानिध्य में ग्राम खडपालिया एवं ग्राम लोड़ाखेडा ब्लॉक मल्हारगढ़ जिला मंदसौर में जन जागृति शिविर का आयोजन किया गया यह अभियान दिनांक 12 अगस्त 2025 से 12 अक्टूबर 2025 तक सघन जागरूकता अभियान हर गांव हर ब्लॉक में चलेगा 

इस अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में आम जनता को एड्स के प्रति जागृत किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जगदीश खींची ने आम जनता को समझाइए देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि सामाजिक संगठन आम जनता को आगे आकर लोगों में जन जागृति का दायित्व निभाना पड़ेगा तभी इस बीमारी पर रोक लगाई जा सकती है खींची ने कहा की एचआईवी एक वायरस है जबकि एड्स इस वायरस के कारण होने वाली बीमारियों के समूह का नाम है एचआईवी एड्स इनसे फैलने का मुख्य कारण है ,1 असुरक्षित यौन संबंध,,2, एचआईवी संक्रमित सिरिंज का इस्तेमाल करना ‌से 3 एचआईवी संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद का इस्तेमाल करने से ,4 गर्भवती महिला से होने वाले बच्चे को 
 एचआईवी पॉजिटिव होने की स्थिति में उपयुक्त इलाज उपलब्ध है हर ब्लॉक एवं जिला चिकित्सालय पर इसकी निशुल्क जांच की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है
खीची ने कहा है कि सावधानी ही इसका इलाज है यह बीमारी हाथ मिलाने से साथ में खाना खाने से खासने से छिकने से या हवा से, मच्छर के काटने, से नहीं फैलती है ।। अवसर पर गांव के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे गांव के सरपंच श्री करण सिंह दायमा एव गणमान्य नागरिक उपस्थित थे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सुपरवाइजर सी एच ओ राहुल कुमार चौधरी एचआईवी काउंसलर अंतिम बाला जैन एएनएम आशा सहयोगिनी आशा कार्यकर्ता आदि कर्मचारी उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*

*🏭 व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने लिया डेनिम कपड़ा निर्माण का प्रत्यक्ष अनुभव*

*गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती देता&5 सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़*

🔥*कानून का शिकंजा* 🔥ड्रग_फैक्ट्री के सरगना कुख्यात तस्कर दिलावर खान पर 3 और FIR दर्ज: पुलिस ने लगाया पीडितों के लिए शिविर तो निकलकर आए पीडित* *जमीनों के इतने दस्तावेज मिले कि तीन बोरे भर गए*

*फौजी के सेवानिवृत होने नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत*

*प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है* *ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ*

🚨🚨 *नाबालिग पुत्री के साथ कु-कृत्य करने वाला आरोपी सुवासरा पुलिस की गिरफ्त मे*🚨🚨🚨🚨🚨🚨

🔥पक्षपात नहीं तो क्या🔥 कुएं में कूद कर जान बचाने वाले परिवार को मिला सम्मान🔥🔥 पर उसका क्या🔥।

*देवरी खवासा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न*

*ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह (भील धर्मशाला) पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया*