*नीमच में बाल एवं महिला हितैषी पंचायत निर्माण संबंधी कार्यशाला सम्‍पन्‍न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334




नीमच 19 नवम्‍बर 2025, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल एवं महिला हितैषी पंचायत विषय पर कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। 

कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव के मार्गदर्शन में जिले में संचालित पंख अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बुधवार को बाछड़ा समुदाय बहुल 40 पंचायतों के सचिवों व जनप्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या की उपस्थिति में इस कार्यशाला में चयनित पंचायतों के 70 प्रतिभागियों ने भाग लेकर, अपनी पंचायत को बाल एवं महिला हितैषी पंचायत बनाने का संकल्प लिया। 


कार्यशाला में जिला समन्वयक श्री संदीप दिखित ने बाल संरक्षण, बाल अधिकार, जेंडर समानता, मानसिकता स्वास्थ्य, बाल विवाह अधिनियम 2006 व बाल हितैषी पंचायत विषय पर समूह चर्चा एवं पॉवर पॉइंट प्रस्तुतिकरण किया।
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री पूजा मिश्रा एवं नुसरत खान ने महिला हिंसा एवं वुमेंस फ़ॉर हब की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने पंचायतों की क्रियाशीलता, बाल विवाह, बाल एवं महिला हिंसा विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में बाल विवाह अधिनियम 2006 के तहत जागरूकता जरूरी है। अंत में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री विनोद इक्का ने आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां