*नीमच जिला जल अभावग्रस्‍त क्षेत्र घोषित डी.एम. ने नलकूप खनन पर लगाया प्रतिबंध*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 31 मार्च 2026, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा म.प्र.पेयजल परीरक्षण अधिनियम 1986 के तहत नीमच जिले को "जल अभावग्रस्त क्षेत्र" घोषित किया गया है। जिले में संभावित पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए कलेक्‍टर ने जिले के जल स्‍त्रोतो से जल उपयोग एवं नल कूप खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
जल उपयोग पर प्रतिबंध: जिले के सभी स्त्रोतों (नदी, नहर, जलधारा, झरना, झील, नाला, नलकूप या कुओं) से घरेलू उपयोग (पेयजल को छोड़कर) के लिए जल निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
भू-जल गिरावट: जिले में भू-जल की गिरावट को रोकने के लिए अशासकीय व निजी नलकूप खनन पर धारा 6 (1) के तहत प्रतिबंध लगाया गया है।
नलकूप/बोरिंग मशीन पर रोक: बिना अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अनुमति के नलकूप/बोरिंग मशीन का उपयोग या खनन प्रतिबंधित है। अवैध मशीनों को जप्त कर FIR दर्ज की जाएगी।
अधिनियम उल्लंघन पर दंड: अधिनियम के उल्लंघन पर प्रथम अपराध के लिए ₹5,000 जुर्माना और पश्चातवर्ती अपराध के लिए ₹10,000 जुर्माना या 2 वर्ष तक कारावास हो सकता है।
अधिनियम प्रभाव: यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नीमच द्वारा इसका पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !