*आई.टी.आई. उत्‍तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्‍पनियों में रोजगार प्‍लेसमेंट करवाए- वैष्‍णव* *जिला स्‍तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सम्‍पन्‍न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 27 अप्रेल 2027, जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थानों से गत दो वर्षो में विभिन्‍न ट्रेडों में उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों से सतत सम्‍पर्क, समन्‍वय एवं निजी कम्‍पनियों से सम्‍पर्क समन्‍वय कर उनका रोजगार के लिए प्‍लेसमेंट करवाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय कौशल विकास समिति की बैठक में जिले के सभी आई.टी.आई. प्राचार्यो को दिए। बैठक में जिला रोजगार अधिकारी दिेनेश परमार, सभी आईटीआई प्राचार्य एवं समिति के सदस्‍य जिला अधिकारी तथा अल्‍ट्राटेक, अडानी एवं अन्‍य निजी कम्‍पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 
   
 
बैठक में आईटीआई प्राचार्यो को निर्देश दिए गये, कि वे इस सत्र में संस्‍थान में सभी ट्रेडो में सभी सीटों पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करवाए। बैठक में संस्‍थावार, विद्यार्थियों के निजी कम्‍पनियों में प्रशिक्षण एवं अध्‍यययन भ्रमण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। 
     
 
बैठक में जिला रोजगार अधिकारी  दिनेश परमार ने बताया, कि प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना के तहत नीमच जिले के खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको प्रोजेक्‍ट में 130 वेकेंसी उपलब्‍ध है। इनकी पूर्ति के लिए विद्यार्थियों से आनलाईन पंजीयन करवाया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ ने सभी प्राचार्यो को निर्देश दिए, कि वे आई.टी.आई.पास आउट अधिकाधिक विद्यार्थियों से सम्‍पर्क कर, उनका खिमला ग्रीनको प्रोजेक्‍ट में ईन्‍टरशिप के लिए पंजीयन करवाए। बैठक में मुख्‍यमंत्री सीखो कमाओं योजना, प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना, एन.ए.सी.एस.योजना, की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने ड्राप आउट बालिकाओं को प्रेरित कर उनका औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थाओं में प्रवेश करवाने के निर्देश भी जिला कार्यक्रम अधिकारी नीमच को दिए है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*