*कुकड़ेश्वर में अस्वच्छ परिस्थितियों में नमकीन निर्माण पर कार्रवाई* *बिना लाइसेंस संचालित फैक्ट्री शटडाउन, 1385 किलोग्राम नमकीन जप्त, 15 नमूने लिए*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच, 15 मई 2026, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर बी.एस.कलेश के निर्देशानुसार, गुरूवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुकड़ेश्वर एवं रामपुरा में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
     
  
इस निरीक्षण के दौरान मैसर्स  साईं कृपा नमकीन, मनासा-रामपुरा रोड, कुकड़ेश्वर में अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में बिना वैध खाद्य पंजीयन के नमकीन का निर्माण, पैकिंग, भंडारण एवं विक्रय करना पाया गया। पैक किए गए नमकीन के पैकेटों पर नियमानुसार पैकिंग दिनांक, बैच नंबर, लाइसेंस नंबर आदि जानकारी अंकित नहीं पाई गई। लेबल पर निर्माता का पता, जूनी भदाना, तहसील मनासा अंकित था, जबकि निर्माण कुकड़ेश्वर में किया जा रहा था।
       
  
खाद्य सुरक्षा टीम ने उक्त परिसर को तत्काल शटडाउन करवाकर क्रय-विक्रय बंद कराया और मौके से बजरंग नमकीन स्पेशल सेव, श्रद्धा रतलामी सेव, श्री साईं कृपा नमकीन खट्टा मीठा मिक्सर, श्री साईं कृपा रतलाम सेव बारीक, पामोलिन ऑयल, अजवाइन, काली मिर्च, लौंग, मिर्ची पाउडर, बेसन, मटर आटा सहित कुल 11 नमूने लिए गए। जप्त नमकीन की मात्रा 1385 किलोग्राम, कुल कीमत 22,600/- रूपये है।
   
    
संबंधित को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। प्रकरण अपर कलेक्टर नीमच के न्यायालय में दर्ज किया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त रामपुरा स्थित सांवलिया दुग्ध डेरी का भी निरीक्षण कर पनीर, मिश्रित दूध, दही, घी के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए। 


यह कार्रवाई नायब तहसीलदार कुकड़ेश्वर  नवीन छत्रोले एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी  यशवंत शर्मा की टीम द्वारा की गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*