*खण्डेलवाल स्मृति विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर 19 मई को* *न्यूरोलॉजी एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञ देंगे सेवाएं*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप (एनएसएसजी) के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार एवं मीसाबंदी स्व. श्री गोपाल जी खंडेलवाल की पुण्यतिथि 18 मई के अवसर पर मंगलवार, 19 मई 2026 को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर संयोजक विवेक खंडेलवाल ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। शिविर में न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. तरुण माथुर एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सेवाग अपनी सेवाएं देंगे।
न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर, लकवा, मिर्गी, नसों की कमजोरी, रीढ़ एवं नसों से संबंधित रोगों सहित ब्रेन ट्यूमर जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को परामर्श देंगे।
यूरोलॉजी विशेषज्ञ किडनी स्टोन, प्रोस्टेट, पेशाब संबंधी समस्याएं, पुरुष रोग, बांझपन, बच्चों की जन्मजात समस्याएं तथा मूत्राशय एवं किडनी संबंधी रोगों के मरीजों का मार्गदर्शन करेंगे।
शिविर का आयोजन सिंहल हॉस्पिटल, 28 शास्त्री नगर, पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे, पुराने चौरड़िया हॉस्पिटल के पास, नीमच में किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। शिविर में पूर्व पंजीयन करवाने वाले मरीज को ही देखा जावेगा।
शिविर संबंधी जानकारी एवं पंजीयन हेतु सोमवार से पूर्व नगर समस्या सुझाव ग्रुप के सदस्यों के मोबाइल नम्बर 94253 68545, 95895 89989, 93016 11435, 98937 85281, 81205 65686, 82239 86222, 98272 69939 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें