*आरोह 2026 ग्रीष्मकालीन शिविर में खिलाड़ियों को वितरित की गई खेल सामग्री* *साइबर सुरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास की भी दी गई जानकारी*

जन जागृति संगम न्यूज
जगदीश राठौर 

रतलाम 16 मई/ खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह 2026” का आयोजन 05 मई से 05 जून तक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, डीएसपी अजय सारवान, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी तथा रेल्वे मे पदस्थ टी टी श्री प्रकाश मिश्रा तथा जिला ओलंपिक संगठन अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह भाटी विशेष रूप से उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती रुचि शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

शिविर के अंतर्गत विभिन्न खेल संघों, संस्थाओं, विकासखंड समन्वयकों एवं प्रशिक्षकों तथा खिलाड़ियों को फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, हर्डल्स, लेडर, नेट, शॉटपुट, डिस्कस, जेवलिन, हॉकी स्टिक, हॉकी खिलाड़ियों की किट एवं कुश्ती खिलाड़ियों की किट लगभग 3 लाख रुपए की खेल सामग्री वितरित की गई। खेल अधिकारी श्रीमती रुचि शर्मा ने जिले में संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह 2026” की गतिविधियों की जानकारी अतिथियों एवं खिलाड़ियों को दी।

कार्यक्रम में डीएसपी अजय सारवान द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा द्वारा खिलाड़ियों को मोटिवेशनल सेशन, कम्युनिकेशन स्किल्स, लीडरशिप एवं टीम वर्क के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों एवं संस्थाओं के पदाधिकारी तथा विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र धुलिया द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन दुर्गाशंकर मोयल द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*9 साल की बच्‍ची के साथ दुष्कर्म करने वाले चिन्हित श्रेणी के प्रकरण में आरोपी को दोहरा आजीवन कारावास एवं अर्थ दण्ड से दंडित*

श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणी माँ कर्मादेवी की विग्रह स्थापना आयोजन , तैयारी पूरी , भव्य शोभायात्रा 3 मई को मकरोनिया जिला सागर में

चाय नाश्ता काबिले तारीफ कोई उत्सव नहीं फिर भी बिल हो रहे पास