*21 मप्र बटालियन एनसीसी द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन* *राज्य निदेशक राष्ट्रीय अपराध जाॅच ब्यूरो (एनजीओ) श्री राजेश सुराणा के द्वारा कैडेटस को दिया गया साइबर अपराध पर व्याख्यान*

जन जागृति संगम न्यूज
जगदीश राठौर                       

रतलाम 16 मई/  21 मप्र बटालियन एनसीसी रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर  11 मई  से 20 मई  तक शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सैलाना में आयोजित किया जा रहा है ।

शिविर में कमान अधिकारी कर्नल राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संदीप अहलावत के निर्देशन में प्रतिदिन प्रातः सैन्य विषय के प्रशिक्षण अंतर्गत शस्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग, नेविगेशन, टेन्ट पिंचिंग, कवायद, मैप रीडिंग इत्यादि विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसी के साथ-साथ ही प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के मोटिवेशनल एवं सुरक्षात्मक विषयो पर व्याख्यान कैडेटस को दिए जा रहे है।

इसी कढी में सामाजिक सुरक्षा तथा साइबर अपराध पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मंदसौर से आए राज्य निदेशक, राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (एनजीओ) श्री राजेश सुराणा  द्वारा कैडेट्स को साइबर अपराध के विभिन्न तरीके व उनसे बचाव के लिए रखी जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। श्री सुराणा द्वारा यह भी बताया गया कि आप अनजाने ईमेल, व्हाट्सएप वीडियो कॉल, व्हाट्सएप संदेश, लुभावने प्रलोभन वाले संदेशो व काल पर प्रतिक्रिया न करे । उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यदि आप किसी तरह साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसते है तो तत्काल आप अपने परिवार के सदस्यों को इससे अवगत कराएं और अनिवार्य रूप से साइबर सुरक्षा हेतु नम्बर 1930 में शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया, जिससे साइबर अपराधी आपको ब्लैकमेल नही कर सकेगा और अपराधी के पकडे जाने की संभावना शत प्रतिशत हो जावेगी। श्री सुराणा द्वारा कार्यक्रम के अंत में किसी भी ऑनलाइन गेम न खेलने तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान मेजर डाॅ गोपाल भूरिया, लेफ्टिनेंट विजेन्द्र सोंलंकी, सी/ओ डाॅ विजयसिंह पुरावत, एफ/ओ  जाकिर खान, एफ/ओ रेमसिंह डामोर, एस/ओ रीता माहेश्वरी, एस/ओ हरीश कुमार परिहार, एस/ओ कंवलजीत सिंह गंभीर, एस/ओ गौरव चैहान सहित पीआई स्टाॅफ तथा कार्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*9 साल की बच्‍ची के साथ दुष्कर्म करने वाले चिन्हित श्रेणी के प्रकरण में आरोपी को दोहरा आजीवन कारावास एवं अर्थ दण्ड से दंडित*

श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणी माँ कर्मादेवी की विग्रह स्थापना आयोजन , तैयारी पूरी , भव्य शोभायात्रा 3 मई को मकरोनिया जिला सागर में

चाय नाश्ता काबिले तारीफ कोई उत्सव नहीं फिर भी बिल हो रहे पास