*राजस्व संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण 31 मई तक करना सुनिश्चित करे - कलेक्टर* *राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न*

जन जागृति संगम न्यूज
जगदीश राठौर 

रतलाम 16 मई/ कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में राजस्व से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर दिशा निर्देश दिए गए।


बैठक में कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को एस डी आर एफ की टीम के साथ शासकीय एवं निजी अस्पतालों, सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मैरिज गार्डन, कारीगरो की दुकानों एवं फटाका दुकानों में फायर ऑडिट करवाने के निर्देश दिए । सभी राजस्व अधिकारी गेहूं उपार्जन एवं परिवहन पर निगरानी रखे।

बैठक में कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को मार्च माह तक के राजस्व न्यायालय में लंबित सीमांकन, नामान्तरण एवं बंटवारे के प्रकरणों मे त्वरित आदेश पारित कर उनका निराकरण 31 मई तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।राजस्व संबंधित प्रकरणो के लिए लोक सेवा केन्द्र पर ही किसान को आवेदन करने के लिए प्रेरित करे एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करे। लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओ  का व्यापक प्रचार-प्रसार करे, अभिलेख सुधार, नक्शा सुधार करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही  करे। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण समयसीमा में करने के निर्देश दिए।


बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम रतलाम ग्रामीण  विवेक सोनकर, एसडीएम जावरा  सुनील जायसवाल, एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित, एसडीएम  सैलाना  तरुण जैन,  एसडीएम आलोट श्रीमती रचना शर्मा, डिप्टी कलेक्टर  संजय शर्मा, श्रीमती राधा महंत  सहित समस्त तहसीलदार , नायब तहसीलदार  उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*9 साल की बच्‍ची के साथ दुष्कर्म करने वाले चिन्हित श्रेणी के प्रकरण में आरोपी को दोहरा आजीवन कारावास एवं अर्थ दण्ड से दंडित*

श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणी माँ कर्मादेवी की विग्रह स्थापना आयोजन , तैयारी पूरी , भव्य शोभायात्रा 3 मई को मकरोनिया जिला सागर में

चाय नाश्ता काबिले तारीफ कोई उत्सव नहीं फिर भी बिल हो रहे पास