*प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह* *कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित* *60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 30 मई 2026, कुश कल्याण मंच के तत्वावधान में श्री क्षत्रिय सूर्यवंशी कुशवाह सकल छोकरा समाज द्वारा कुकडेश्वर में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, प्रगतिशील किसानों, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों तथा जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का स्वागत-सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथिगण: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, इंदौर विधायक महेंद्र सिंह हार्डिया, पोहरी विधायक  कैलाश कुशवाह, प्रांतीय कुशवाह समाज के अध्यक्ष  योगेश मानसिंह कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जैन  मुन्नासिंह कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़वानी  भगीरथ कुशवाह, पूर्व प्रदेश महामंत्री  गोपाल कुशवाह, प्रांतीय अध्यक्ष श्री सोनू कुशवाह, नगर पालिका अध्यक्ष कुकडेश्वर श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा एवं  नरेंद्र मालवीय मंचासीन थे।
*स्वागत-सम्मान:* कुश कल्याण मंच कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष  गणपत कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष  बलराम कुशवाह सहित समिति सदस्यों ने सभी अतिथियों का माला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
प्रतिभाओं का सम्मान: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रगतिशील किसानों, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों का भी अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि कुशवाहा समाज के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां