*सीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्न* *निदेशक दर्शन लाल गोला ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित* *12 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हुए भूतपूर्व सैनिक*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच, 25 मई 2026। केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, नीमच में 25 मई 2026 को 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों (भूतपूर्व सैनिक) का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड समारोह आरटीसी परेड ग्राउंड में जोश एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।


समारोह के मुख्य अतिथि  दर्शन लाल गोला, निदेशक/प्राचार्य, सीटीसी, केरिपुबल, नीमच ने परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर उप निरीक्षक/कैडेट मंजीत सिंह एवं परेड द्वितीय कमान अधिकारी उप निरीक्षक/कैडेट करण कुमार कौशल ने किया।


इस अवसर पर  प्रमोद कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक आरटीसी नीमच,  छोटन ठाकुर, कमांडेंट आरटीसी नीमच,  प्रमोद कुमार साहू, कमांडेंट ग्रुप केंद्र नीमच,  जितेंद्र कुमार गुप्ता (पीएमजी), कमांडेंट/मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी,  हरविंदर सिंह, कमांडेंट 04 सिग्नल आशीष भटनागर, उप कमांडेंट,  राजेश पांचाल, सहायक कमांडेंट,  विशाल कुमार चौहान, सहायक कमांडेंट एवं  मनोज कुमार, सहायक कमांडेंट सीटीसी नीमच सहित केरिपुबल के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, गणमान्य जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी, जवान एवं उनके परिजन उपस्थित थे।


12 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण: इन नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण 02 मार्च 2026 से आरंभ हुआ था। 12 सप्ताह की अवधि में इन्हें बल के अनुशासन के साथ शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, युद्ध कौशल, कानून, प्रबंधन एवं निहत्थी लड़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त भीड़ व दंगा नियंत्रण, पुलिस-जनसंपर्क, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों का भी प्रशिक्षण दिया गया, ताकि ये जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना विकसित कर सकें।
जंगल सर्वाइवल प्रशिक्षण: प्रशिक्षुओं को जंगल सर्वाइवल प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने का अभ्यास कराकर राष्ट्र विरोधी ताकतों से लोहा लेने हेतु तैयार किया गया है।
उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं का सम्मान: इनडोर एवं आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    

मुख्य अतिथि  दर्शन लाल गोला ने नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब ये पूर्ण सैनिक बनकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात होकर अपनी सेवाएं देंगे।
इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के माता-पिता एवं परिजन भी पहुंचे। परेड के दौरान उप निरीक्षक/कैडेट्स द्वारा सजीव सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रण-कौशल का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं परिजनों ने सराहा। कार्यक्रम का समापन सामुहिक समूह चित्र एवं मीडिया कर्मियों से परस्पर संवाद के साथ हुआ। यह जानकारी के.रि.पु.बलके सी.टी.सी.कार्यालय नीमच से प्राप्‍त हुई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, इंदौर संभाग* *18 वा एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 24 मई 2026 को अहिल्या परिसर गार्डन हवा बंगला द्वारकापुरी इन्दौर में सम्पन्न होगा*