लक्ष्मी नारायण की लक्ष्मी भी काम नहीं आई 💥 अग्रिम जमानत खारिज
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
💥पूरा मामला। 💥👉🏼 खरबूजे के खेत के चारो तरफ करंट बिछाने वाले पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण पाटीदार की अग्रिम जमानत खारिज, 14 वर्षीय बालक खरबूजे खाने के लिए गया था, करंट लगने से मौके पर ही प्राण त्यागे थे
💥- दैनिक भास्कर में पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण पाटीदार को गिरफ्तार करने की खबर प्रकाशित हुई है, लेकिन आरोपी तो फरार है…💥💥💥💥💥
मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के नालीखेडा में पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने खरबूजे के खेत के चारो तरफ करंट बिछा दिया था, यह इसलिए कि खरबूजे की रक्षा हो, किन्तु 14 वर्षीय बालक तेजपाल सिंह उर्फ रणजीत सिंह पिता जीवनसिंह की करंट से मौत हो गई, बालक खरबूजे खाने के लिए गया था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। पूर्व सरपंच की तरफ से आज शुक्रवार को मंदसौर कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई गई थी, जिसे खारिज कर दिया है। कोर्ट ने भी इस कृत्य को गंभीर माना है।
💥💥💥💥💥
गिरफ्तारी को लेकर भास्कर में छपी खबर— पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण पाटीदार की गिरफ्तारी को लेकर आज शुक्रवार के अंक में दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित हुई, लेकिन आरोपी पूर्व सरपंच पाटीदार फरार है, 💥💥💥💥 भास्कर में पिपलियामंडी थाना प्रभारी विक्रम इवने के हवाले से खबर दी गई कि आरोपी लक्ष्मीनारायण पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्र बताते है कि पूर्व सरपंच को पुलिस पकडकर थाने लेकर आई थी,💥💥💥 किन्तु बाद में सेटलमेंट हुआ। अग्रिम जमानत के लिए छोडा गया। अब मामला उछलने के बाद पुलिस आरोपी को पकडने में जुट गई है।
💥💥💥💥💥 जनहित में जारी ज्ञानेश प्रजापति

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें