*पीएम मोदी की अपील पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, काफिले में कम होंगी गाड़ियां*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बड़ा फैसला लेते हुए अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का निर्णय लिया है। अब मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान केवल जरूरी और न्यूनतम वाहन ही शामिल होंगे। साथ ही किसी भी प्रकार की वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस फैसले की राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सराहना हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आगामी आदेश तक उनके कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन रखे जाएंगे और भ्रमण के दौरान किसी भी प्रकार की वाहन रैली नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य के मंत्रियों से भी यात्रा के दौरान कम से कम वाहनों का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही नव नियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारियों को सादगी से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यभार ग्रहण कार्यक्रमों में भी वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी।
डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान का मध्यप्रदेश में पूरी गंभीरता के साथ पालन किया जाएगा।
राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री के कारकेड में पहले की 13 गाड़ियों के स्थान पर केवल 8 वाहन ही रहेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान वाहन रैली पर पूरी तरह रोक रहेगी। वहीं मंत्रीगण भी न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे। सरकार का मानना है कि इससे ईंधन की बचत के साथ सादगी और जनहित का संदेश भी जाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*