*कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई*

जन जागृति संगम न्यूज
जगदीश राठौर 

रतलाम 16 मई/उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आर के सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 16 मई से 26 मई तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 16 मई को विकासखंड आलोट के विक्रमगढ, पाटन, तालोद विकासखंड बाजना के  हेवडादामाकला, कुंदनपुर, विकासखंड पिपलौदा के आम्बा, उम्मदेपुरा, गुडरखेडा बाजना विकासखंड सैलाना के करिया, भिलों की खेडी, मकोडियारूण्डी विकासखंड रतलाम के शिवपुर, रामपुरिया, लुनेरा विकासखंड जावरा के जावरा, भीमाखेडी, लुहारी में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को  जानकारी  दी गई।

        18 मई को विकासखंड आलोट के भोजाखेडी, कलासिया, भीमाखेडी  विकासखंड बाजना के झरनिया, उकाला, गढी कटाराकला, करबलखोरा विकासखंड सैलाना के चावडाखेडी, सरवन, पुन्याखेडी विकासखंड रतलाम के बिरमावल, पिपलौदी, पिपलखूंटा विकासखंड जावरा के झालवा, रीछाचांदा, कलालिया विकासखंड  पिपलौदा के शेरपुर, बडोदा, मचुन विकासखंड में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*9 साल की बच्‍ची के साथ दुष्कर्म करने वाले चिन्हित श्रेणी के प्रकरण में आरोपी को दोहरा आजीवन कारावास एवं अर्थ दण्ड से दंडित*

श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणी माँ कर्मादेवी की विग्रह स्थापना आयोजन , तैयारी पूरी , भव्य शोभायात्रा 3 मई को मकरोनिया जिला सागर में

चाय नाश्ता काबिले तारीफ कोई उत्सव नहीं फिर भी बिल हो रहे पास