*निंबाहेड़ा में महिला को हिप्नोटाइज कर लाखों के जेवर ले उड़े बदमाश, मंडी चौराहे के बंद सीसीटीवी पर उठे सवाल*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

निंबाहेड़ा नगर में सोमवार को दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई। मंडी चौराहा क्षेत्र स्थित पंचायत समिति परिसर में बिल जमा कराने आई एक महिला को दो अज्ञात बदमाशों ने अपना शिकार बना लिया। बदमाशों ने महिला पर किसी दवाई का छिड़काव कर उसे कथित रूप से हिप्नोटाइज किया और करीब साढ़े छह लाख रुपए कीमत के स्वर्ण आभूषण उतरवा कर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला नगर परिषद के एक कार्मिक की माताजी बताई जा रही हैं। महिला को उनका बेटा पंचायत समिति परिसर स्थित बिल जमा केंद्र के बाहर छोड़कर गया था। इसी दौरान पहले से रेकी कर रहे दो अज्ञात युवक महिला के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।
घटना के दौरान बदमाश महिला का मोबाइल फोन और पर्स भी छीनकर ले गए। बाद में महिला का पर्स इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में फेंका हुआ मिला, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंडी चौराहा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, लेकिन अधिकांश कैमरे बंद मिलने से जांच में तत्काल कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लग सकी।
नगर के सबसे व्यस्त और प्रमुख चौराहों में शामिल मंडी चौराहे पर दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह क्षेत्र दिनभर भारी सार्वजनिक आवाजाही वाला माना जाता है, इसके बावजूद इस तरह की वारदात से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*