*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर का आयोजन*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा शिविर में 10 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, जनसुनवाई में पहुंचे लगभग 25 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को दिए निर्देश।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन, उज्जैन के निर्देशानुसार जोन के समस्त जिलों में प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित कर लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के पालन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में दिनांक 12 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया के समक्ष प्रस्तुत कीं। एएसपी श्री सिसोदिया ने सभी आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया, जिसमें 10 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद कराया गया।
वहीं जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में लगभग 25 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। फरियादियों की समस्याओं को सुनने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को मामलों के शीघ्र निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण कर पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत बनाना है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*