*निवेश बढ़ाओ, रोजगार दो:* *कलेक्टर ने झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण* *एसीसी ब्लॉक इकाई में युवा उद्यमी के नवाचार को सराहा, फायर सेफ्टी व श्रमिक सुरक्षा पर दिया जोर* *एमपीआईडीसी को निर्देश: निवेशकों के लिए भूमि, रास्ते व सभी सुविधाएं हों दुरुस्त*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334




नीमच, 30 मई 2026। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को जिला मुख्यालय के समीप विकसित औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाइयों, नवीन उद्योग स्थापना, निवेश एवं रोजगार सृजन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सड़क, बिजली, पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


एसीसी ब्लॉक निर्माण इकाई का निरीक्षण: कलेक्टर ने झांझरवाड़ा स्थित एक एसीसी ब्लॉक निर्माण इकाई पहुंचकर egrcrrसंपूर्ण उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने संचालक से रॉ मटेरियल, कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, कुल निवेश, रोजगार सृजन, उत्पाद की खपत, उपयोगिता एवं गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी ली। इकाई में उपलब्ध फायर सेफ्टी उपकरणों, श्रमिक सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों के पालन की भी जानकारी ली। कलेक्टर चंद्रा ने युवा उद्यमी हातिम नजमी द्वारा नव उद्योग स्थापित कर सफल संचालन एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।


औद्योगिक विस्तार हेतु भूमि व पहुंच मार्ग का अवलोकन:कलेक्टर ने झांझरवाड़ा के समीप एमपीआईडीसी को नवीन उद्योगों की स्थापना के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि तक पहुंचने के लिए उपलब्ध आम रास्तों का मौके पर अवलोकन किया तथा राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते के साथ वैकल्पिक पहुंच मार्ग विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एमपीआईडीसी के अधिकारियों को नए निवेशकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम  पराग जैन, तहसीलदार  संतोष कुमार, एमपीआईडीसी के  अमित सोनी सहित अन्य अधिकारी, समूह के अध्यक्ष हातिम नजमी एवं इकाई के संचालकगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां