: *आंतरी माता सेमली घाट पर दर्दनाक हादसा: पिता-पुत्र पानी में डूबे, पिता का शव मिला, बेटे की तलाश जारी*

जन जागृति संगम 9302003334


मनासा। मनासा थाना क्षेत्र के आंतरी माता सेमली घाट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दशरथ सिंह चंद्रावत (40 वर्ष), पिता ईश्वर सिंह चंद्रावत, निवासी सेमली आंतरी तथा उनके पुत्र लखन चंद्रावत (लगभग 20 वर्ष) पानी में डूब गए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ एवं पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद दशरथ सिंह का शव पानी से बाहर निकाल लिया। वहीं उनके पुत्र लखन की तलाश लगातार जारी है। गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम द्वारा जलाशय में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक लखन चंद्रावत का कोई सुराग नहीं लग पाया था और तलाश अभियान जारी था।
पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है तथा मामले की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां