*जयमाल के दौरान दुल्हन प्रेमी संग फरार, दूल्हे ने साली से की शादी; कुछ घंटे बाद लौटी दुल्हन*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नई दिल्ली/पलामू। झारखंड के पलामू जिले में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब जयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया और दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार शादी समारोह पूरे रीति-रिवाजों के साथ चल रहा था। जयमाल कार्यक्रम के दौरान अचानक दुल्हन मौके से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है। दुल्हन के पिता सीताराम ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन की तलाश शुरू की।
कई घंटे तक खोजबीन के बावजूद दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच दूल्हे ने बिना शादी किए बारात वापस ले जाने से इनकार कर दिया। दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद दुल्हन की छोटी बहन से विवाह कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद दूल्हे ने साली के साथ सात फेरे लिए और बारात विदा हो गई।
इधर, कुछ घंटों बाद पुलिस ने दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। दुल्हन के वापस लौटने के बाद मामला और अधिक उलझ गया है। अब पूरे क्षेत्र में इस अनोखी शादी की चर्चा हो रही है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*