ऑपरेशन क्लीन के तहत स्टेशन रोड पुलिस एवं साइबर सेल की बड़ी सफलता — मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले प्रकरण का 08 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार ,विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से ₹2.15 लाख की ठगी का मामला, हिमाचल प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
9238344171
रतलाम . पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम जिले में फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु “ऑपरेशन क्लीन "अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड रतलाम । पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। टीम द्वारा धोखाधड़ी के एक प्रकरण में पिछले लगभग 08 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
फरियादी हिमांशु प्रजापति निवासी गायत्री नगर, कानीपुरा, उज्जैन द्वारा थाना स्टेशन रोड रतलाम पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपीगण द्वारा उससे धोखाधड़ी कर कुल ₹2,15,000/- की राशि प्राप्त की गई।फरियादी के अनुसार मर्चेंट नेवी की परीक्षा देने के दौरान उसकी मुलाकात सुरेन्द्र जाट नामक व्यक्ति से हुई, जिसने उसे कम खर्च में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बाद में सुरेन्द्र जाट ने अपने साथी महेश पाटीदार से मिलवाया, जिसने प्रशिक्षण एवं विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फरियादी से नकद एवं बैंक खातों के माध्यम से कुल ₹ 2.15 लाख रुपये प्राप्त किए। आरोपियों द्वारा न तो नौकरी दिलाई गई और न ही राशि वापस की गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड रतलाम में अपराध क्रमांक 564/2019 धारा 420, 34 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।प्रकरण में लगातार जानकारी एवं तकनीकी विश्लेषण के दौरान थाना स्टेशन रोड पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा फरार आरोपी की तलाश जारी रखी गई। टीम को प्राप्त तकनीकी सूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नमन शर्मा पिता राजकुमार शर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कडावो, थाना डेहरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों एवं धोखाधड़ी से संबंधित तथ्यों की जांच जारी है।
उक्त कार्रवाई में थाना स्टेशन रोड पुलिस एवं साइबर सेल रतलाम की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें